Grayson Waller: WWE NXT Heatwave 2026 का सफल समापन हो गया है. फैंस को वहां पर बड़े मुकाबले देखने को मिले. ऑस्ट्रेलियाई रेसलर ग्रेसन वॉलर को बड़ी सफलता मिली. उन्होंने NXT चैंपियनशिप अपने नाम कर ली है. वॉलर को इस बार बड़ा पुश दिया गया है. हाल ही में उन्होंने NXT में कदम रखा था. अपने प्रोमो और एक्शन से वो जल्दी चर्चा में आ गए थे. खैर वॉलर ने चैंपियन बनने के बाद शानदार अंदाज में सेलिब्रेशन किया.
ग्रेसन वॉलर का अनोखा सेलिब्रेशन
WWE NXT ने सोशल मीडिया पर ग्रेसन वॉलर का एक वीडियो पोस्ट किया है, जो चैंपियन बनने के बाद का है. वॉलर की पीठ पर ऑस्ट्रेलिया का झंडा था. वॉलर ने एक जूता और बीयर की कैन उठाई. वॉलर ने जूते में बीयर डाली और उसे शानदार अंदाज में पीया. आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में जश्न मनाने का ये अनोखा तरीका होता है. इसे शूई कहा जाता है. अक्सर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर को आपने इस तरह का जश्न मनाते हुए देखा होगा. वॉलर की वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. वॉलर ने 2025 में ऑस्ट्रेलिया में हुए क्राउन ज्वैल इवेंट में रिया रिप्ली और इयो स्काई के साथ शूई जश्न मनाया था. वॉलर ने माइकल कोल को भी इसमें शामिल किया था.
ये भी पढ़ें: रोमन रेंस के खिलाफ रिंग में उतरेंगे ये 3 खूंखार रेसलर्स, बदल सकता है WWE का खेल
NXT Heatwave 2026 में हुआ शानदार मैच
Heatwave 2026 में टोनी डी’एंजेलो ने ग्रेसन वॉलर, जिला फाटू और क्रूज मोंटाना के खिलाफ NXT चैंपियनशिप डिफेंड की. चारों स्टार्स ने खूब एक्शन दिखाया. फैंस ने फूटा को चीयर किया. उम्मीद की जा रही था कि वो ही चैंपियन बनेंगे. मोंटाना को भी दर्शकों का सपोर्ट मिल रहा था. मैच के आखिरी पल बहुत ही जबरदस्त रहे. मोंटाना ने एंजेलो के खतरनाक मूव को पलट दिया. उन्होंने स्पिन द ब्लॉक मूव लगाया. वॉलर ने तुरंत आकर उनके ऊपर हमला कर दिया. वॉलर ने सही मौका पाकर एंजेलो को पिन किया और चैंपियनशिप अपने नाम कर ली. वॉलर ने अपने करियर में पहली बार NXT चैंपियनशिप जीती.
ग्रेसन वॉलर के लिए मेन रोस्टर का सफर अभी तक अच्छा नहीं रहा था. उन्होंने टैग टीम डिवीजन में ऑस्टिन थ्योरी के साथ काम किया था. इसके बाद उन्होंने न्यू डे के साथ मिलकर भी एक्शन दिखाया. न्यू डे के कंपनी छोड़ने के बाद वॉलर भी गायब हो गए थे. ऐसा लग रहा था कि कंपनी उन्हें भी रिलीज करेगी. हालांकि, कुछ समय बाद उन्होंने NXT में कदम रखा. अब उनका वहां पर जलवा देखने को मिल रहा है.
ये भी पढ़ें: कार एक्सीडेंट में बाल-बाल बचे WWE दिग्गज The Great Khali, खुद हेल्थ को लेकर दिया बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
1 day agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
3 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
3 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
5 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
6 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
7 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
7 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
8 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
12 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines