नवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? इन स्टाइलिंग टिप्स से दिखेंगे सबसे खूबसूरत

Navratri Styling Tips: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है. इस दिन ग्रे रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है. अगर आप पूजा के लिए तैयार हो रहे हैं तो ग्रे रंग का सूट, साड़ी या लहंगा चुन सकते हैं.  

Navratri Styling Tips

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है. इस दिन ग्रे रंग का इस्तेमाल करना शुभ माना जाता है. Image Credit- AI

नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है. इस दौरान सभी भक्त मां के पसंदीदा रंग के कपड़े पहनकर पूजा करते हैं, व्रत रखते हैं और सुख-समृद्धि के लिए दुआ करते हैं. नवरात्रि शुरू हो चुकी है और कल इसका तीसरा दिन मनाया जाएगा. ऐसे में आप तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा में ग्रे रंग के आउटफिट चुन सकते हैं. अगर आप पूजा-पाठ के साथ अपने लुक को खास बनाना चाहते हैं तो इस लेख में बताए गए टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं. इससे आपका ट्रेडिशनल लुक और भी खूबसूरत नजर आएगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि नवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है और आप इन्हें किस तरह स्टाइल कर सकते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

नवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें?

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है. इस दिन ग्रे रंग का इस्तेमाल करना शुभ माना जाता है. आप इस रंग के सूट, साड़ी या लहंगे से खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक पा सकते हैं. अगर आप पूजा के लिए तैयार हो रहे हैं तो ग्रे रंग का सूट, साड़ी या लहंगा चुन सकते हैं. हालांकि, नवरात्रि के दिन के हिसाब से रंगों की परंपरा अलग-अलग हो सकती है. 

ग्रे रंग का अनारकली सूट पहनें

अगर आप पूजा के लिए एलिगेंट लुक चाहते हैं तो ग्रे रंग का अनारकली सूट अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसके साथ हल्की कढ़ाई वाला दुपट्टा और छोटे झुमके पहनें. पैरों में जूती पहनकर अपने लुक को पूरा कर सकते हैं. हालांकि, दिन के समय मेकअप को हल्का रखें और आंखों पर काजल लगाएं.

विज्ञापन

ग्रे साड़ी से पाएं खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक

अगर आपको नवरात्रि में साड़ी पहनना पसंद है तो ग्रे रंग की सिल्क, कॉटन या शिफॉन साड़ी चुन सकते हैं. इसके साथ कॉन्ट्रास्टिंग ब्लाउज आपके लुक को खास बना सकता है. सिल्वर ज्वेलरी, चूड़ियां और छोटी बिंदी पहनकर आप अपने ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लगा सकते हैं. 

लहंगे के साथ करें स्टाइल

गरबा या डांडिया नाइट में शामिल होने के लिए ग्रे रंग का लहंगा एक अलग और स्टाइलिश ऑप्शन हो सकता है. आप मिरर वर्क, गोटा-पट्टी या कढ़ाई वाला लहंगा चुन सकते हैं. इसके साथ ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पहनी जा सकती है और अच्छे फुटवियर से अपना लुक पूरा करें.

विज्ञापन

इंडो-वेस्टर्न आउटफिट करें ट्राई

अगर आप पारंपरिक कपड़ों से हटकर कुछ नया पहनना चाहते हैं तो ग्रे रंग का कुर्ता-पैंट सेट, धोती पैंट के साथ शॉर्ट कुर्ती या लॉन्ग जैकेट वाला एथनिक सेट ट्राई कर सकते हैं. इसके साथ स्टेटमेंट ईयररिंग्स और छोटे हैंडबैग कैरी करें, क्योंकि यह लुक पूजा और दोस्तों के साथ बाहर जाने के लिए अच्छा है. 

ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम 

  • अगर पूजा के बाद आपका कहीं बाहर जाने का प्लान है तो ऐसे कपड़े चुनें जिनमें आप आसानी से डांस कर सकें.
  • गरबा या डांडिया के लिए बहुत लंबे या पैरों में उलझने वाले कपड़ों से बचें. अपने आउटफिट के हिसाब से मेकअप और ज्वेलरी चुनें. 
  • ऐसे फुटवियर पहनें जिनमें लंबे समय तक चलना और डांस करना आसान हो. इससे पैरों में दर्द और परेशानी का खतरा कम हो सकता है.

इसे भी पढ़ें- नवरात्रों में कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? घर पर ऐसे करें असली-नकली की पहचान

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ