Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

WWE से निकाले गए फेमस रेसलर ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, 35 साल की उम्र में करियर का दुखद अंत!

WWE ने कुछ साल पहले एक फेमस स्टार को रिलीज कर सभी को हैरान कर दिया था. इसके बाद वो कभी इन-रिंग एक्शन में नज़र नहीं आए. अब उन्होंने इंटरव्यू के जरिए अपने रिटायरमेंट की पुष्टि कर दी है. जानिए उन्होंने क्या कहा.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Mar 9, 2026 10:49
पूर्व WWE स्टार का बड़ा बयान

Former WWE Star: 2020 के बाद से WWE ने कई बड़े स्टार्स को रिलीज किया है. अप्रैल 2024 में कंपनी ने भारतीय रेसलर्स को भी निकाल दिया था. WWE में अभी कोई भी भारतीय स्टार काम नहीं करता है. खैर 2022 में WWE ने मैंडी रोज की भी छुट्टी कर दी थी. इसके बाद से वो एक्शन में नज़र नहीं आईं. अब मैंडी ने अपने करियर को लेकर दिल तोड़ने वाला बयान दिया है. उन्होंने 35 साल की उम्र में ही संन्यास का ऐलान कर दिया है. उनके फैंस के लिए ये बहुत बुरी खबर है.

पूर्व WWE स्टार मैंडी रोज का बड़ा बयान

मैंडी रोज ने 2015 से 2022 तक WWE में काम किया. वो अपनी खूबसूरत के लिए जानी जाती थीं. इसके अलावा रिंग में उनका एक्शन भी काफी तगड़ा था. मेन रोस्टर में भी रोज ने अपना दम दिखाया. वो कुछ अच्छी स्टोरीलाइन का हिस्सा रहीं. Prince St. Pizza को हाल ही में रोज ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उन्होंने अपने WWE रन और रिटायरमेंट को लेकर कहा,”ये मेरे करियर का अंत था, जिसे मैंने टॉप पर रहकर खत्म किया. ये चीज मैं हमेशा से चाहती थी. मुझे इस बात का अंदाजा नहीं था कि मेरा करियर खत्म हो रहा है. बस कुछ हुआ और ये खत्म हो गया. मैं उस दौर के लिए आभारी हूं क्योंकि इससे कंपनी में मेरी हिस्सेदारी दस गुना बढ़ गई”. रोज ने अपनी बातों से कह दिया है कि वो अब रिंग में वापसी नहीं करने वाली हैं और उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-Roman Reigns की फिर होगी बेइज्जती, बड़े मैचों में मचेगा बवाल, जानिए WWE Raw में इस हफ्ते क्या-क्या होगा?

WWE में कैसा रहा मैंडी रोज का करियर?

मैंडी रोज ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत 2013 में की थी. 2015 में उन्होंने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था. मैंडी ने शुरुआत में NXT में काम किया. 2017 में उनकी मेन रोस्टर में एंट्री हुई. पेज और सोन्या डेविल के साथ उन्होंने टैग टीम में कार्य किया. 2021 में रोज ने NXT में वापसी की थी. उन्होंने NXT वुमेंस चैंपियनशिप भी अपने करियर में पहली बार जीती. 2022 में वो अचानक टाइटल हार गईं. इसके बाद पता चला कि कंपनी ने उन्हें रिलीज कर दिया.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-WWE दिग्गज Roman Reigns के कलेक्शन में शामिल 45 लाख की चमचमाती सुनहरी घड़ी, इंस्टाग्राम पर शेयर किया खूबसूरत वीडियो

First published on: Mar 09, 2026 10:48 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.