हिंदी न्यूज़/खेल/WWE/'John Cena से Triple H नफरत करते थे', WWE के पूर्व स्टार ने किया चौंकाने वाला खुलासा, द गेम की खोली पोल
WWE
‘John Cena से Triple H नफरत करते थे’, WWE के पूर्व स्टार ने किया चौंकाने वाला खुलासा, द गेम की खोली पोल
WWE में जॉन सीना और ट्रिपल एच का बहुत बड़ा नाम है. दोनों का दिग्गजों की लिस्ट में नाम आता है. इस बार ट्रिपल एच को लेकर बड़ा खुलासा किया गया है. कहा गया है कि वो विंस मैकमैहन के दामाद होने का फायदा उठाते थे.
John Cena & Triple H: WWE में ट्रिपल एच और जॉन सीना का बहुत बड़ा नाम है. दोनों रिटायर हो चुके हैं. पहले इनकी राइवलरी भी जबरदस्त रही थी. दोनों के बीच मुकाबले भी हो चुके हैं. ट्रिपल एच और सीना मौजूदा समय में एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं. सीना के रिटायरमेंट टूर के दौरान ये चीज देखने को मिली था. हालांकि, पहले ऐसा नहीं था. सीना और द गेम के रिलेशन को लेकर इस बार बड़ा खुलासा हुआ है. कहा गया है कि सीना से पहले ट्रिपल एच बहुत नफरत करते थे.
WWE दिग्गज ट्रिपल एच और जॉन सीना को लेकर आया बयान
Best Seat in the House: Your Backstage Pass Through My WWE Journey किताब में WWE के पूर्व अनाउंसर जस्टिन रॉबर्ट्स ने ट्रिपल एच पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि ट्रिपल एच को हमेशा सभी को नीचा दिखाना और दूसरों पर हंसना पसंद था. रॉबर्ट्स मौजूदा समय में AEW के अनाउंसर हैं. वहां पर उन्होंने खुलासा किया कि ट्रिपल एच ने एक बार सीना का मजाक उड़ाया था. ये बहुत बड़ी बात रॉबर्ट्स ने कही है.
उन्होंने कहा, “न्यू जर्सी में रेड ब्रांड पर जॉन सीना के शुरुआती हाउस शो मैचों में से एक दौरान वो मेरे और फिट फीनले के पास आए थे. सीना के पास पुरानी चैंपियनशिप बेल्ट थी. ट्रिपल एच रिंग से बाहर निकलकर बेल्ट को घुमाने लगे. उन्होंने फिट से बोला कि ये बकवास है. उन्होंने सीना का मजाक भी उड़ाया. वो सीना से नफरत करते थे. ट्रिपल एच को हमेशा सभी को नीचा दिखाना होता था. वो दूसरों के ऊपर हंसते भी थे. वो बॉस के दामाद थे और इसका फायदा उठाते थे”.
जॉन सीना का 2025 में WWE में रिटायरमेंट टूर चला. लगभग सभी प्रीमियम लाइव इवेंट का वो हिस्सा रहे. उन्होंने अपने पुराने विरोधियों का भी सामना किया. ब्रॉक लैसनर के साथ भी उनकी टक्कर हुई. सीना ने 13 दिसंबर 2025 को अपने करियर का आखिरी मैच गुंथर के खिलाफ लड़ा था. इस मैच में टैपआउट के जरिए उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. सीना अब कभी भी इन-रिंग एक्शन में नहीं दिखाई देंगे.

---विज्ञापन---