WWE ने क्यों किया WrestleMania 42 में Randy Orton vs Cody Rhodes मैच का ऐलान? असली वजह का हुआ खुलासा

WWE WrestleMania 42 में कोडी रोड्स और रैंडी ऑर्टन के बीच अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप मैच होगा. हाल ही में इसमें बदलाव किया गया. इसके पीछे की असली वजह का अब एक रिपोर्ट में खुलासा किया गया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE

WWE WrestleMania 42

WrestleMania 42: WWE WrestleMania 42 में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है. 18 और 19 अप्रैल को लास वेगास में तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा. कंपनी ने कुछ मैचों का ऐलान कर दिया है. कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को रैंडी ऑर्टन के खिलाफ डिफेंड करेंगे. हाल ही में इस मैच में बदलाव हुआ है. कोडी और रैंडी के मैच से ज्यादा लोग खुश नहीं है. खासतौर पर कोडी का अचानक ड्रू मैकइंटायर को हराकर चैंपियन बनना कई लोगों को अच्छा नहीं लगा. खैर अब इसकी असली वजह सामने आ गई है कि क्यों कंपनी ने WrestleMania में कोडी और ऑर्टन का मैच तय किया है.

विज्ञापन

WWE WrestleMania 42 में क्यों होने वाला है बड़ा मैच?

जनवरी 2026 की शुरुआत में ड्रू मैकइंटायर ने कोडी रोड्स को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप अपने नाम की. मैकइंटायर टाइटल डिजर्व करते थे. सभी को लगा कि WrestleMania 42 में मैकइंटायर बतौर चैंपियन जाएंगे. हाल ही में रैंडी ऑर्टन ने मेंस चैंबर मैच जीतकर मैकइंटायर के खिलाफ WrestleMania 42 में टाइटल मैच हासिल किया. पिछले हफ्ते SmackDown के एपिसोड में कोडी ने मैकइंटायर को हराकर टाइटल अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन

सेल्फ मेड प्रो ने एक सेल्फ मेड सेशन के दौरान बड़ा खुलासा किया है. रिपोर्ट के अनुसार रोड्स ने खुद रैंडी ऑर्टन के खिलाफ रेसलमेनिया मैच के लिए जोर दिया था. रिपो्र्ट में ये भी कहा गया है कि रोड्स को पहले से पता था कि मेगा इवेंट में ऑर्टन ही उनके विरोधी होंगे. रिपोर्ट में कहा गया है कि कोडी का मानना है कि WrestleMania में उनका और रैंडी का मैच बेहतरीन साबित होगा.

विज्ञापन

WWE WrestleMania 42 में कौन-कौन से मैच होंगे?

WrestleMania 42 में इस बार बड़े मुकाबले होने वाले हैं. कंपनी ने कुछ मैच तय कर दिए हैं. सबसे बड़ा मुकाबला रोमन रेंस और सीएम पंक बीच होगा. दोनों के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मुकाबला रखा गया है. जेड कार्गिल अपनी वुमेंस चैंपियनशिप को रिया रिप्ली के खिलाफ दांव पर लगाएंगी. रिप्ली ने हाल ही में वुमेंस चैंबर मैच जीतकर टाइटल मैच हासिल किया. स्टेफनी वकेर अपनी वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को लिव मॉर्गन के खिलाफ डिफेंड करेंगी. मॉर्गन ने 2026 का वुमेंस रॉयल रंबल मैच जीतकर वकेर के खिलाफ टाइटल मैच प्राप्त किया.

ये भी पढ़ें:-यूट्यूब पर WWE के अब तक के सबसे ज्यादा नापसंद किए गए 5 वीडियो, The Rock और Cody Rhodes पर भड़के फैंस

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ