हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'कायर और झूठा इंसान', WWE के पूर्व चैंपियन ने Triple H की खोली पोल, गंभीर आरोप लगाकर मचाया हड़कंप!

WWE में ट्रिपल एच के एरा में बढ़िया काम हो रहा है. हालांकि, कुछ लोग उनसे खुश नहीं है. WWE के एक पूर्व चैंपियन ने द गेम के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

विज्ञापन
पूर्व WWE स्टार ने लगाए आरोप

Triple H: 2022 में ट्रिपल एच ने WWE क्रिएटिव टीम के हेड का पदभार संभाला था. उनके एरा में अभी तक बढ़िया काम हुआ है. चीजों में लगातार बदलाव हो रहा है. हालांकि, कई रेसलर्स को निकाला भी गया है. इसके अलावा कुछ ने खुद ही कंपनी को अलविदा कह दिया. खैर अब WWE के एक पूर्व चैंपियन ने ट्रिपल एच पर निशाना साधा है. उन्होंने बताया कि वो WWE छोड़कर क्यों AEW में शामिल हुए. उन्होंने द गेम के लिए घटिया शब्दों का प्रयोग भी किया है.

WWE के पूर्व चैंपियन ने क्या कहा?

MVP ने 2024 में कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद WWE को अलविदा कह दिया था. इसके बाद वो AEW में चले गए. वो ट्रिपल एच के बिल्कुल भी फैन नहीं हैं. MVP ने इस बार द गेम को कायर और झूठा इंसान कहा है. Marking Out with MVP & Dwayne Swayze शो में MVP ने WWE छोड़ने को लेकर बात की. उन्होंने इसके लिए ट्रिपल एच को दोषी ठहराया. MVP ने कहा, “मुझे ट्रिपल एच पसंद नहीं हैं. मैं ट्रिपल एच का सम्मान नहीं करता हूं. मुझे लगता है कि वो कायर और झूठे इंसान हैं. मैंने हमेशा उनसे बात करने की कोशिश की. उन्होंने हमेशा कहा कि वो थोड़ी देर में उनसे बात करेंगे. मुझे जब भी उनसे अकेले में मिलने का मौका मिला, तो वो किसी और को बुला लेते थे. वो मुझसे निपटना नहीं चाहते थे. आप बताओ कोई अगर आपके साथ ऐसा करे तो कैसा लगेगा”.

ये भी पढ़ें: 5 कारण क्यों Brock Lesnar की WWE Clash in Italy 2026 में हार नहीं होनी चाहिए, क्या फैंस को लगेगा झटका?

विज्ञापन

WWE में चल रही हैं Clash in Italy 2026 की तैयारियां

MVP के अलावा भी ट्रिपल एच के ऊपर कुछ अन्य स्टार्स आरोप लगा चुके हैं. हालांकि, द गेम इन चीजों से फर्क नहीं पड़ता है. उनके पास अभी WWE को आगे ले जाने की जिम्मेदारी है. वो बिजनेस पर ध्यान दे रहे हैं. इसके तहत ही आगामी Clash in Italy इवेंट का आयोजन इटली में किया जा रहा है. कंपनी में इसकी तैयारियां हो रही हैं. 31 मई को फैंस को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलने वाला है.

ये भी पढ़ें: WWE Clash in Italy 2026 में होने वाले 5 भयंकर मैचों के संभावित नतीजे लीक, Roman Reigns-Brock Lesnar के फैंस के लिए खुशखबरी!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola