23 साल से छोटे युवाओं को परोसी शराब तो नपेंगे बार, कोच्चि हादसे के बाद केरल सरकार का फैसला

कोच्चि में 19 साल के रईसजादे की तेज रफ्तार मिनी कूपर कार से हुए दर्दनाक हादसे के बाद केरल सरकार एक्शन मोड में आ गई है. आबकारी मंत्री एम लिजू ने विधानसभा में साफ किया कि 23 साल से कम उम्र वालों को शराब परोसने वाले बारों पर सख्त कार्रवाई होगी. उम्र सीमा का उल्लंघन करने वाले तीन बारों के खिलाफ पहले ही केस दर्ज किया जा चुका है.

Kochi Mini Cooper Accident, Kerala Excise Action, Underage Drinking Kerala

केरल के आबकारी मंत्री एम लिजू ने विधानसभा में साफ किया कि 23 साल से कम उम्र वालों को शराब परोसने वाले बारों पर सख्त कार्रवाई होगी. CREDIT: AI/SOCIAL. MEDIA

कोच्चि के नेदुम्बस्सेरी में रविवार तड़के हुए दर्दनाक कार हादसे के बाद केरल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. राज्य सरकार अब 23 वर्ष से कम आयु के लोगों को शराब परोसने वाले बारों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी. आबकारी मंत्री एम लिजू ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि सरकार इस मुद्दे पर किसी भी हाल में समझौता नहीं करेगी. एर्नाकुलम के विधायक टीजे विनोद के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि निर्धारित उम्र से कम के युवाओं को शराब परोसने के आरोप में आबकारी विभाग ने तीन बारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

200 किमी प्रति घंटा की रफ्तार और तीन युवकों की मौत

यह पूरा मामला रविवार तड़के का है, जब एक तेज रफ्तार मिनी कूपर कार ने एक स्कूटर को जोरदार टक्कर मार दी थी. इस दर्दनाक हादसे में स्कूटर सवार तीन युवाओं दो लड़कियों और एक लड़के की मौके पर ही मौत हो गई. कार को 19 वर्षीय सुहैल चला रहा था, जो कथित तौर पर शराब के नशे में था. पुलिस के अनुसार, यह लग्जरी कार सुहैल को उसकी मां ने जन्मदिन पर तोहफे में दी थी.
जांच में ऐसे वीडियो भी सामने आए हैं जिनमें वह 200 किमी प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से कार दौड़ाता दिख रहा है. पुलिस ने आरोपी सुहैल पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही कार में सवार उसके तीनों दोस्तों नीनाव, अमीर और जोएल को भी हिरासत में लिया गया है.

ड्रंक एंड ड्राइव पर नकेल कसने की तैयारी

विधानसभा में आबकारी मंत्री ने चिंता जताते हुए कहा कि राज्य में कई सड़क हादसे शराब और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन के बाद गाड़ी चलाने की वजह से हो रहे हैं. गैरजिम्मेदाराना ड्राइविंग के चलते कई बेकसूर लोग अपनी जान गंवा रहे हैं.

विज्ञापन

मंत्री ने स्पष्ट किया कि मौजूदा आबकारी कानून में तय उम्र से कम के ग्राहकों को शराब परोसने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई के स्पष्ट प्रावधान हैं, और अब इन नियमों को जमीन पर और कड़ाई से लागू किया जाएगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ