5 कारण क्यों Brock Lesnar की WWE Clash in Italy 2026 में हार नहीं होनी चाहिए, क्या फैंस को लगेगा झटका?

WWE Clash in Italy 2026 के आयोजन में अब बस कुछ ही समय रह गया है. वहां पर ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच रीमैच होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. कुछ कारणों से लैसनर की हार नहीं होनी चाहिए. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
WWE Clash in Italy 2026

WWE Clash in Italy 2026: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट Clash in Italy 2026 होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. वहां पर ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच रीमैच होगा. रेसलमेनिया 42 में फेमी ने लैसनर को पांच मिनट के अंदर हरा दिया था. लैसनर ने हाल ही में रिटायरमेंट से वापसी करते हुए फेमी को चार एफ-5 लगाए. दोनों की राइवलरी अब जारी है. यहां हम पांच कारणों की बात करेंगे कि क्यों Clash in Italy 2026 में लैसनर की हार नहीं होनी चाहिए.

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर की छवि को पहुंचेगा नुकसान

ब्रॉक लैसनर की छवि को पहुंचेगा नुकसान2 / 6

ब्रॉक लैसनर बहुत बड़े स्टार हैं. वो अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. लैसनर ने अपने करियर में बहुत कम मुकाबले हारे हैं. वो रिंग में अपने दबदबे के लिए जाने जाते हैं. अब एक युवा स्टार से अगर लगातार वो दूसरा मैच हारेंगे, तो उनकी छवि को नुकसान पहुंचेगा. इस वजह से भी उनकी हार नहीं होनी चाहिए.

विज्ञापन

दुश्मनी को बराबरी पर लाने के लिए

दुश्मनी को बराबरी पर लाने के लिए3 / 6

WWE ने ये बता दिया है कि ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी की राइवलरी लंबी चलने वाली है. 2023 में कोडी और लैसनर के बीच तीन मुकाबले हुए थे. कोडी ने 2-1 से बाजी मारी थी. कंपनी लैसनर और फेमी के साथ भी ऐसा ही करने वाली हैं. लैसनर को दुश्मनी को बराबरी पर लाने के लिए Clash in Italy 2026 में जीत हासिल करनी चाहिए.

ओबा फेमी को होगा नुकसान

ओबा फेमी को होगा नुकसान4 / 6

ओबा फेमी को रेसलमेनिया मोमेंट मिल गया है. अब अगर वो Clash in Italy 2026 में भी लैसनर को हरा देंगे तो गड़बड़ हो सकती है. उन्हें ज्यादा ही ओवर पुश मिल जाएगा. इसके बाद उनकी रोस्टर में बुकिंग करना मुश्किल काम हो जाएगा. फेमी को बचाने के लिए भी लैसनर की Clash in Italy 2026 में हार नहीं होनी चाहिए.

विज्ञापन

इटली फैंस के लिए खास मोमेंट

इटली फैंस के लिए खास मोमेंट5 / 6

इटली में पहली बार पीएलई का आयोजन किया जा रहा है. यूएस से बाहर जब भी इवेंट होता है, तो बड़े स्टार को कोई भी हारते हुए नहीं देखना चाहता है. WWE इस बार इटली के फैंस को खास मोमेंट दे सकता है. लैसनर की जीत से कंपनी को वाहवाही मिल सकती है. इस कारण से भी लैसनर की हार नहीं होनी चाहिए.

द बीस्ट का दबदबा

द बीस्ट का दबदबा6 / 6

रेसलिंग वर्ल्ड में ब्रॉक लैसनर का हमेशा से दबदबा रहा है. विंस मैकमैहन ने हमेशा उनकी बुकिंग तगड़े अंदाज में की है. रिंग में वो अपने खूंखार अंदाज के लिए जाने जाते हैं. लैसनर के द बीस्ट अंदाज को बरकरार रखने के लिए WWE Clash in Italy 2026 में उनकी हार नहीं होनी चाहिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन