रणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, न्यूजीलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन

न्यूजीलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं. ऋषभ पंत चोट से जूझ रहे हैं. वहीं ओपनर केएल राहुल रणजी ट्रॉफी में फेल रहे हैं. कर्नाटक की तरफ से खेलते हुए दोनों पारियों में उन्होंने निराश किया है.

KL RAHUL

रणजी ट्रॉफी में फ्लॉप हुए केएल राहुल (Photo: ANI)

KL Rahul: आगामी 22 अक्टूबर से भारत का न्यूजीलैंड दौरा शुरू होगा. वहां पर पांच टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे. वनडे और टेस्ट टीम का हिस्सा केएल राहुल भी होंगे. बहुत जल्द दोनों फॉर्मेट के लिए टीम का चयन कर दिया जाएगा. हालांकि इस दौरान से पहले टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई है. राहुल रणजी ट्रॉफी में फ्लॉप हो गए हैं. पहले मुकाबले की दोनों पारियों में उनके बल्ले से रन नहीं निकले. न्यूजीलैंड दौरे से पहले उनके लिए ये तैयारी का सही समय था. उन्होंने अपने हाथ से मौका गंवा दिया है.

विज्ञापन

केएल राहुल का बल्ला रहा खामोश

रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक के लिए केएल राहुल खेल रहे हैं. आंध्रा और कर्नाटक के बीच एलाइट ग्रुप बी का मैच हो रहा है. कर्नाटक की तरफ से ओपनिंग करने राहुल उतरे. ऐसा लगा था कि वो बड़ी पारी खेलकर टीम को बड़े स्कोर तक ले जाएंगे लेकिन ये नहीं हो पाया. पहली पारी में राहुल 11 गेंदों में 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. राहुल से दूसरी पारी में अच्छे स्कोर की उम्मीद थी लेकिन वो फेल हो गए. 20 गेंदों में वो सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए. दोनों पारियों को मिलाकर वो कुल पांच ही रन बना पाए. राहुल ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में शानदार शतक लगाया था. रणजी में उनका फ्लॉप होना कहीं ना कहीं चिंता का विषय है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: क्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने फ्यूचर को लेकर तोड़ी चुप्पी

कर्नाटक ही हालत हुई खराब

केएल राहुल की खराब फॉर्म का असर कर्नाटक की टीम के ऊपर भी पड़ा है. कर्नाटक की टीम पहली पारी में 274 रनों पर आउट हो गई. कप्तान स्मरण रविचंद्रन ने 126 रनों की पारी खेली. वहीं कृष्णा लक्ष्मणन श्रीजीत ने 58 रन बनाए. इनके अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक पाया. राहुल शुरुआत में ही आउट होकर पवेलियन लौट गए थे.

विज्ञापन

आंध्रा ने पहली पारी में 418 रनों का विशाल स्कोर बनाया. सीरम वेंकट राहुल ने 119 रनों की पारी खेली. उनके अलावा कुछ अन्य खिलाड़ियों ने भी बल्लेबाजी में योगदान दिया. इस तरह आंध्रा ने पहली पारी में बढ़िया ली. कर्नाटक की दूसरी पारी की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही है. ओपनर राहुल और मयंक अग्रवाल सस्ते में आउट हो गए. टीम के ऊपर अब पारी से हार का खतरा मंडरा रहा है. कर्नाटक को बड़ा झटका लग सकता है. राहुल अपने अनुभव से टीम को बड़ा स्कोर बनाने में मदद कर सकते थे लेकिन ये नहीं हो पाया. देखना होगा कि वो आगे जाकर फॉर्म में वापसी कर पाएंगे या नहीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ