Netflix Thriller Movies: नेटफ्लिक्स पर थ्रिलर लवर्स के लिए खजाना हैं ये 5 फिल्में, सस्पेंस ऐसा कि पलक झपकना होगा मुश्किल!

Netflix Top 5 Thriller Movies: नेटफ्लिक्स की 5 थ्रिलर फिल्मों को आप वीकेंड बिंज वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. इन फिल्मों की कहानी आपका दिमाग घूमा देगी. वहीं हर कहानी में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेगा.

Netflix Top 5 Thriller Movies
1 / 6
नेटफ्लिक्स पर देखें ये 5 थ्रिलर फिल्में (Pic Credit- Netflix/IMDb)

Netflix Top 5 Thriller Movies: अगर आप थ्रिलर फिल्में देखने के शौकीन हैं तो नेटफ्लिक्स की 5 फिल्मों को अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इन फिल्मों में सस्पेंस, थ्रिलर और ट्विस्ट से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. वहीं इन फिल्मों को देखकर आप जरा भी बोर नहीं होंगे. सभी फिल्मों की कहानी के क्लाइमैक्स में असली सस्पेंस देखने को मिलता है. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है.  

विज्ञापन

तलाश

तलाश 2 / 6

आमिर खान स्टारर 'तलाश' फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में भी थ्रिलर और सस्पेंस कूट-कूटकर भरा था. फिल्म की कहानी के हर मोड़ पर ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं. वहीं फिल्म के क्लाइमैक्स को देख आपका भी दिमाग घूम जाएगा. इस फिल्म को फैंस ने खूब पसंद किया था. फिल्म में आमिर खान के साथ-साथ रानी मुखर्जी, करीना कपूर, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राजकुमार राव लीड रोल में नजर आए. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.3 है.

विज्ञापन

बदला

बदला3 / 6

साल 2019 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू स्टारर इस फिल्म का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में भी सस्पेंस फुल कहानी देखने को मिलती है. फिल्म में अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की एक्टिंग को फैंस ने खूब पसंद किया. वहीं फिल्म में बदले की कहानी देखने को मिलती है. फिल्म में अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू के साथ-साथ अमृता सिंह भी लीड रोल में हैं. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.8 है.

डार्लिंग्स

डार्लिंग्स4 / 6

आलिया भट्ट स्टारर 'डार्लिंग्स' में भी थ्रिलर से भरे सीन्स देखने को मिलते हैं. इस फिल्म में थ्रिलर के साथ-साथ कॉमेडी सीन्स भी हैं. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें आलिया भट्ट के साथ-साथ शेफाली शाह और विजय वर्मा भी लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों की एक्टिंग को फिल्म में फैंस ने खूब पसंद किया. इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.7 है.

विज्ञापन

भक्षक

भक्षक5 / 6

भूमि पेडनेकर की ये फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में आपको सस्पेंस और थ्रिलर से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. फिल्म की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, वैसे-वैसे फिल्म में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं. इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें भूमि पेडनेकर के साथ-साथ संजय मिश्रा और साई तमहांकर लीड रोल में हैं. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.2 है.

रात अकेली है

रात अकेली है6 / 6

साल 2020 में रिलीज हुई नवाजुद्दीन सिद्दीकी की इस फिल्म को भी आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इस फिल्म में मर्डर मिस्ट्री देखने को मिलती है. फिल्म की कहानी में सस्पेंस, थ्रिलर, क्राइम और ट्विस्ट से भरे सभी सीन्स देखने को मिलेंगे. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ-साथ राधिका आप्टे, शिवानी रघुवंशी और रिया शुक्ला भी मुख्य भूमिका में हैं. इसकी 7.2 आईएमडीबी रेटिंग है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन