हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE से निकाले गए फेमस स्टार ने 25 साल की उम्र में अचानक लिया संन्यास, करियर का हुआ दुखद अंत!

WWE ने हाल ही में कुछ स्टार्स को रिलीज कर चौंका दिया था. इनमें से अब एक स्टार ने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है. उन्होंने अचानक लिए अपने फैसले से फैंस को निराश कर दिया है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

विज्ञापन
फेमस स्टार का बड़ा कदम

Former WWE Star: WWE WrestleMania 42 के बाद हाल ही में कंपनी ने मेन रोस्टर और NXT के कुछ स्टार्स को रिलीज कर दिया. रेसलिंग वर्ल्ड में इससे हलचल मच गई थी. इसमें बड़े रेसलर्स भी शामिल थे. अब एक बुरी खबर सामने आ रही है. अब एक फेमस स्टार ने 25 साल की उम्र में रेसलिंग से अचानक रिटायरमेंट का ऐलान कर चौंका दिया है. हाल ही में उन्हें भी रिलीज किया गया था. सोशल मीडिया पर इस स्टार ने काफी लंबा पोस्ट डालकर फैंस को जानकारी दी.

पूर्व WWE स्टार का बड़ा बयान

रोमन मैसेक ने लुका क्रूसिफिनो नाम से WWE में काम किया. उन्होंने 25 साल में अपना करियर खत्म करने का निर्णय लिया है. उन्होंने WWE से जाने के बाद सोशल मीडिया पर कहा, “मैंने बहुत सोच-विचार के बाद अपने करियर को खत्म करने का निर्णय लिया है. WWE का हिस्सा बनना बचपन से मेरा सपना रहा है. ये मेरे लिए बहुत अनमोल है. मैं अपने फैंस का धन्यवाद करता है. आप सभी ने मेरे इस सफर को शानदार बनाया. मैं अपने दोस्तों का आभारी हूं. क्रिएटिव टीम और परफॉर्मेंस सेंटर के सभी लोगों को धन्यवाद. जिन्होंने मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया, उन्हें भी धन्यवाद. मैंने बहुत कुछ सीखा, जिसे में बयां नहीं कर सकता हूं. मैं ऑफिशियल तौर पर रेसलिंग से संन्यास ले रहा हूं. ये मेरे लिए बिल्कुल भी आसान फैसला नहीं था, लेकिन मेरे लिए ये सही है. मेरे लिए पिछले चार साल WWE में शानदार रहे”.

ये भी पढ़ें: 5 WWE स्टार्स जो Brock Lesnar को हरा चुके 28 साल के खूंखार Oba Femi को पहली करारी हार दे सकते हैं

विज्ञापन

अपोलो क्रूज ने भी दिया धन्यवाद

अपोलो क्रूज को भी WWE ने रिलीज कर दिया है. उन्होंने भी WWE से जाने के बाद भावुक संदेश दिया. क्रूज ने कहा, “WWE को 11 सालों के लिए धन्यवाद. वाह 11 साल. बढ़िया सफर रहा. WWE में मौका मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है. मुझे मैसेज करने वालों का भी धन्यवाद. मैं आप सभी का आभारी हूं. पूरे करियर में केवल एक ही गंभीर चोट लगी, जिसके कारण मुझे लंबे समय तक रिंग से बाहर रहना पड़ा. WWE के साथ अपने समय में मुझे कई शानदार पल जीने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. बहुत ही रोमांचक सफर रहा है. जिन्होंने मेरा साथ दिया उन सभी का धन्यवाद. जिनके साथ भी मैंने रिंग शेयर किया है, उन सभी का धन्यवाद. हर चीज का अंत होता है और ये ही मेरा समय है”.

ये भी पढ़ें: Roman Reigns का हाल-बेहाल, टाइटल मैच में बवाल, जानिए WWE Raw में इस हफ्ते क्या हुआ?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola