5 WWE स्टार्स जो Brock Lesnar को हरा चुके 28 साल के खूंखार Oba Femi को पहली करारी हार दे सकते हैं

WWE में इस समय ओबा फेमी का जलवा चल रहा है. उनका मॉन्स्टर किरदार देखकर सभी हैरान रह गए हैं. अभी तक उन्हें मेन रोस्टर में कोई पिन नहीं कर पाया है. आइए आपको बताते हैं कि कौन से स्टार्स ये कारनामा कर सकते हैं.

WWE
1 / 6
ओबा फेमी को कौन हराएगा?

हाल ही में रेसलमेनिया 42 में 28 साल के युवा स्टार ओबा फेमी ने ब्रॉक लैसनर को पांच मिनट के अंदर हराकर सभी को हैरान कर दिया. फेमी ने NXT में जबरदस्त प्रदर्शन किया. इस साल रॉयल रंबल के बाद से वो Raw में काम कर रहे हैं. धीरे-धीरे वो अपना दबदबा बना रहे हैं. उन्हें खतरनाक मॉन्स्टर के रूप में दिखाया जा रहा है. मेन रोस्टर में अभी तक उन्हें पिन करते हुए हार नहीं दे पाया है. यहां हम पांच स्टार्स की बात करेंगे जो फेमी को पहली करारी हार दे सकते हैं.

विज्ञापन

रोमन रेंस

रोमन रेंस2 / 6

रेसलमेनिया 42 के बाद ओबा फेमी ने रोमन रेंस को चुनौती दी थी. रेंस ने उन्हें जवाब दिया. बहुत जल्द इन दोनों के बीच राइवलरी देखने को मिल सकती है. रेंस के पास अभी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी है. ऱेंस एक ऐसे रेसलर हैं जो फेमी को पहली हार मेन रोस्टर में दे सकते हैं.

विज्ञापन

सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस3 / 6

ओबा फेमी फ्यूचर स्टार के रूप में काम कर रहे हैं. आगे जाकर उनकी दुश्मनी सैथ रॉलिंस के साथ भी हो सकती है. रॉलिंस के पास अनुभव  की कोई कमी नहीं है. वो दिग्गजों को मात दे चुके हैं. रॉलिंस भी आराम से फेमी की हेकड़ी निकाल कर उन्हें हरा सकते हैं.

रैंडी ऑर्टन

रैंडी ऑर्टन4 / 6

रैंडी ऑर्टन के ब्रांड में बदलाव हो सकता है. वो अब रेड ब्रांड के एपिसोड में दिख सकते हैं. रैंडी 2002 से लगातार कंपनी में काम कर रहे हैं. ओबा फेमी के साथ उनकी दुश्मनी कराई जा सकती है. ऑर्टन के पास बहुत ताकत है. वो फेमी को करारी हार दे  सकते हैं.

विज्ञापन

ब्रॉन्सन रीड

ब्रॉन्सन रीड5 / 6

ब्रॉन्सन रीड और ओबा फेमी की टक्कर में भी मजा आएगा. ट्रिपल एच ने इन दोनों का मैच बुक सकते हैं. दोनों खतरनाक मॉन्स्टर रेसलर हैं. फेमी को रीड की ताकत के आगे झुकना पड़ सकता है. फेमी को रीड आराम से मात देकर सभी को चौंका सकते हैं.

गुंंथर

गुंंथर 6 / 6

गुंथर भी अभी तक बड़े-बड़े कारनामे WWE में कर चुके हैं. गोल्डबर्ग, जॉन सीना और एजे स्टाइल्स जैसे दिग्गजों को हराना आसान काम नहीं है. गुंथर ने इन तीनों को रिटायर कर दिया है. गुंथर भी ओबा फेमी को हराने में सक्षम हैं. दोनों के बीच आगे जाकर मुकाबला हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन