हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

FIFA World Cup 2026 में गदर मचाने वाले फुटबॉलर की WWE में होगी एंट्री! फेमस रेसलर ने दिया भाई बनने का ऑफर

हाल ही में हुए फीफा वर्ल्ड कप में एक फेमस फुटबॉलर ने खूब गदर मचाया. उन्होंने अपने खेल से पूरी दुनिया का दिल जीता. WWE स्टार कोडी रोड्स भी उनके फैन हो गए हैं. कोडी ने अब उन्हें लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है. आइए आपको बताते हैं.

विज्ञापन
WWE स्टार का बड़ा बयान (Photo: ANI)

Cody Rhodes: WWE में 2022 में कोडी रोड्स ने वापसी की थी. इसके बाद से वो लगातार काम कर रहे हैं. उन्हें पुश भी दिया गया. बतौर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन उन्होंने तगड़ा काम किया. खैर कोडी से इस बार एक इंटरव्यू में सवाल पूछा गया कि किस एथलीट्स और सेलिब्रिटी के पास WWE स्टार बनने की क्षमता है. उन्होंने नॉर्वे के स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड का नाम लिया. एर्लिंग को अब पूरी दुनिया जानती है क्योंकि हाल ही में हुए फीफा वर्ल्ड कप में उन्होंने अपने प्रदर्शन से खूब वाहवाही लूटी.

WWE स्टार कोडी रोड्स ने क्या कहा?

एर्लिंग हालैंड ने पिछले कुछ सालों में खुद को साबित किया है. मैनचेस्टर सिटी के लिए वो खेलते हैं और लगातार उन्होंने गोल दागे. क्लब की सफलता के पीछे उनका बहुत बड़ा हाथ है. हाल ही में फीफा वर्ल्ड कप में नार्वे के लिए हालैंड ने तगड़ा प्रदर्शन किया. ब्राजील के खिलाफ उन्होंने अपनी टीम को 2-0 से जीत दिलाई. इसके बाद वो पूरी दुनिया में फेमस हो गए. एर्लिंग के फैन अब कोडी रोड्स भी हो गए हैं. कोडी ने कह दिया है कि हालैंड WWE में उनके कजिन का कैरेक्टर निभा सकते हैं. The Tonight Show Starring Jimmy Fallon को दिए गए इंटरव्यू में कहा, एर्लिंग हालैंड एक शानदार एथलीट हैं. उनके बालों को देखकर हम कजिन वाला एंगल WWE में अपना सकते हैं. आप सभी जानते हैं कि रेसलिंग में हम सब एक-दूसरे से जुड़े होते हैं. इस वजह से हालैंड मेरे कजिन बन सकते हैं”.

ये भी पढ़ें: WWE SummerSlam 2026 में होने वाले 12 धमाकेदार मैचों के संभावित नतीजों का खुलासा! जानिए कौन मारेगा बाजी

विज्ञापन

WWE SummerSlam 2026 में होगा बड़ा मैच

WWE SummerSlam 2026 का आयोजन 1 और 2 अगस्त को होने वाला है. फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहां पर कोडी रोड्स भी एक्शन में नज़र आएंगे. सीएम पंक उनके खिलाफ अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप डिफेंड करेंगे. दोनों के बीच तगड़ मैच की उम्मीद जताई जा रही है. वैसे कोडी ने पिछले महीने ही अपना टाइटल गंवाया था. उन्हें कंपनी ने एक मौका टाइटल वापस हासिल करने का दिया है. अब देखना होगा कि वो समर की सबसे बड़ी पार्टी में जीत हासिल कर पाएंगे या नहीं.

ये भी पढ़ें: Triple H का WWE SummerSlam 2026 को लेकर ब्लॉकबस्टर ऐलान, भयंकर टाइटल मैच पर लगाई मुहर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola