WWE SummerSlam 2026 में होने वाले 12 धमाकेदार मैचों के संभावित नतीजों का खुलासा! जानिए कौन मारेगा बाजी
WWE SummerSlam 2026 के आयोजन में अब एक ही हफ्ता बचा हुआ है. शो में होने वाले सभी बड़े मैचों पर फैंस की नजरें टिकी हैं. आइए आपको बताते हैं कि SummerSlam 2026 में होने वाले मैचों के संभावित विजेता कौन-कौन हैं.

WWE SummerSlam 2026: WWE के अगले इवेंट SummerSlam 2026 पर सभी की नजरें टिकी हैं. कंपनी ने कुल 12 मुकाबले तय किए हैं. बड़े स्टार्स इस बार एक्शन में नज़र आने वाले हैं. फैंस को हमेशा की तरह तगड़े सरप्राइज भी मिलेंगे. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर भी कम्पीट करेंगे. दोनों के तगड़े मैच बुक किए गए हैं. सीएम पंक और कोडी रोड्स के बीच भी चैंपियनशिप मैच होगा. खैर यहां हम आपको SummerSlam 2026 में होने वाले सभी मैचो के संभावित नतीजों के बारे में बताएंगे. (Photo: WWE.com)
वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच
2 / 13वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए लिव मॉर्गन का मुकाबला इयो स्काई के साथ होगा. स्काई ने क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट जीतकर टाइटल मैच हासिल किया है. इस मुकाबले में स्काई का पलड़ा भारी लग रहा है. उनका नई चैंपियन बनना लगभग तय है. स्काई को तगड़ा पुश दिया जा सकता है. (Photo: WWE.com)
हैल इन ए सैल मैच
3 / 13ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच हैल इन ए सैल मैच इस बार बुक किया गया है. दोनों एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. फेमी ने कह दिया है कि वो लैसनर को उनके होमटाउन में सबक सिखाएंगे. इस मुकाबले में फेमी की जीत होते हुए दिखाई दे रही है. वो मुकाबला जीतकर दुश्मनी को खत्म कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)
वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच
4 / 13रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच भी तगड़ा मैच होने वाला है. रेंस अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को दांव पर लगाएंगे. रॉलिंस कह चुके हैं कि वो अपना टाइटल वापस लेकर रहेंगे. रॉलिंस ने दावा तो ठोक दिया है लेकिन उनकी जीत होते हुए नहीं दिखाई दे रही है. रेंस अपने टाइटल को रिटेन कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)
इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच
5 / 13पेंटा अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को चैड गेबल के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं. दोनों के बीच तगड़ा मैच होगा. गेबल ने गौंटलेट मैच जीतकर टाइटल मैच हासिल किया. इस मुकाबले में गेबल की जीत तय लग रही है. पिछले कुछ सालों में उन्होंने जबरदस्त काम किया है और इसका ईनाम उन्हें दिया जा सकता है. (Photo: WWE.com)
अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच
6 / 13सीएम पंक ने हाल ही में सैमी ज़ेन को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीती थी. अब वो समरस्लैम में कोडी रोड्स के खिलाफ इसे डिफेंड करेंगे. दोनों के बीच मैच का इंतजार सभी कर रहे हैं. कोडी के ऊपर एक बार फिर भरोसा जताया जा सकता है. वो नए चैंपियन बन सकते हैं. पंक को बड़ा झटका लग सकता है. (Photo: WWE.com)
सिक्स-मैन टैग टीम मैच
7 / 13द उसोज़, जेकब फाटू का मुकाबला रॉयस कीज, एलए नाइट और सोलो सिकोआ के खिलाफ बुक किया गया है. ये मुकाबले में भी तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा. मैच में उसोज़ और फाटू की जीत होते हुए दिखाई दे रही है. सिकोआ अपनी टीम को धोखा दे सकते हैं. इस चीज की बहुत संभावनाएं हैं. (Photo: WWE.com)
वुमेंस चैंपियनशिप मैच
8 / 13टिफनी स्ट्रेटन, जेड कार्गिल, चेल्सी ग्रीन, शार्लेट फ्लेयर, जूलिया और लैश लीजेंड के बीच लैडर होगा. इस मुकाबले में खूब तोड़फोड़ होगी. फ्लेयर इस मैच को जीतकर वुमेंस चैंपियनशिप जीत सकती हैं. वो पिछले कुछ समय से टैग टीम डिवीजन में काम कर रही हैं. इस बार उन्हें पुश दिया जा सकता है. (Photo: WWE.com)
गुंथर का मैच
9 / 13समरस्लैम में गुंथर का मुकाबला निक एल्डिस के साथ होगा. इस मैच का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. एल्डिस तीन साल बाद इन-रिंग एक्शन में वापसी करेंगे. हालांकि, उनकी जीत के चांस बहुत कम हैं. गुंथर शायद उन्हें आराम से हराकर रिटायर कर सकते हैं. वैसे भी गुंथर को हरा पाना आसान काम नहीं है. (Photo: WWE.com)
डेनहाउजेन का मैच
10 / 13डेनहाउजेन का मुकाबला डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ होगा. मैच में बड़ी शर्त भी रखी गई है. जीतने वाले को 1 लाख डॉलर मिल जाएंगे. इस मुकाबले के बहुत ज्यादा रोमांचक होने की उम्मीद जताई जा रही है. मैकडॉना भी मिस्टीरियो के साथ उनकी मदद के लिए मौजूद रहेंगे. इस मुकाबले को डेनहाउजेन जीत सकते हैं. (Photo: WWE.com)
सैमी ज़ेन का मैच
11 / 13समरस्लैम में सैमी ज़ेन का मैच फिन बैलर के साथ तय किया गया है. दोनों के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर्स मैच होगा. दोनों बहुत ही तगडे़ स्टार हैं. इस लिहाज से देखा जाए तो मैच भी खतरनाक होगा. मुकाबले में बैलर की जीत हो सकती है. उन्हें कंपनी द्वारा पुश दिया जा सकता है. (Photo: WWE.com)
सिक्स-वुमेंस टैग टीम मैच
12 / 13ब्री बैला, निकी बैला और पेज का मुकाबला फैटल इंफ्लूएंस की जेसी जेन, लैने रेड और फैलन हेनले के साथ होगा. इस मुकाबले में भी खूब हंगामा मचेगा. हाल ही में ब्री और पेज ने वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप गंवाई है. खैर बडे़ मुकाबले में ब्री, निकी और पेज को हार का सामना करना पड़ सकता है. (Photo: WWE.com)
यूएस चैंपियनशिप मैच
13 / 13समरस्लैम में ट्रिक विलियम्स अपनी यूएस चैंपियशिप को बैरन कॉर्बिन के खिलाफ डिफेंड करेंगे. कॉर्बिन ने हाल ही में दो साल बाद कंपनी में वापसी की है. विलियम्स ने रेसलमेनिया 42 में चैंपियनशिप जीती थी. कॉर्बिन इस बार नए चैंपियन बन सकते हैं. उन्हें वापसी के बाद बड़ा पुश मिल सकता है. (Photo: WWE.com)