CM Punk Returns: WWE WrestleMania 42 में सीएम पंक ने रोमन रेंस के खिलाफ अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप डिफेंड की थी. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ था. अंत में रेंस ने पंक को हराकर टाइटल अपने नाम किया. रेंस ने इस साल का मेंस रॉयल रंबल मैच जीतकर पंक को अपने विरोधी के रूप में चुना था. रोमन अब लगातार एक्टिव हैं और रेड ब्रांड में आ रहे हैं. मेगा इवेंट के बाद Raw के एपिसोड में अंतिम बार पंक दिखाई दिए थे. अब लगातार फैंस उन्हें लेकर चर्चा कर रहे हैं. खैर अब एक अच्छी खबर उनकी वापसी को लेकर आ रही है.
सीएम पंक की होगी वापसी
बैकलैश 2026 का आयोजन आगामी 9 मई को टेम्पा में होने वाला है. मैच कार्ड तैयार कर दिया गया है. रोमन रेंस भी शो में अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं. इससे पहले Raw का अंतिम एपिसोड भी जबरदस्त होने वाला है. वहां पर 7 बार के वर्ल्ड चैंपियन सीएम पंक भी वापसी करेंगे. शो के लिए उन्हें एडवर्टाइज किया गया है. अभी तक उनके अगले कदम का खुलासा नहीं हुआ है. अब रेंस के साथ उनकी राइवलरी भी खत्म हो गई है. ऐसा लगता है कि वो नई दुश्मनी की शुरुआत कर सकते हैं. हो सकता है कि वो ओबा फेमी के ओपन चैलेंज का जवाब दें. कोई भी संभावना रेड ब्रांड में बन सकती है.
ये भी पढ़ें: 5 WWE स्टार्स जो Raw में Brock Lesnar को रिटायर करने वाले Oba Femi के ओपन चैलेंज का दे सकते हैं जवाब
सीएम पंक का टाइटल रहा शानदार
पिछले साल अक्टूबर में सैथ रॉलिंस ने इंजरी के कारण अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप छोड़ दी थी. इसके बाद खाली टाइटल के लिए सीएम पंक और जे उसो के बीच मुकाबला हुआ था. दोनों के बीच नवंबर में Saturday Night’s Main Event में मैच हुआ था. पंक ने वहां पर टाइटल अपने नाम किया. इसके बाद उनका टाइटल रन शानदार रहा. कुछ स्टार्स के खिलाफ उन्होंने टाइटल रिटेन किया.
ये भी पढ़ें: John Cena की WWE में धमाकेदार वापसी का ऐलान, इस बड़े शो में आकर फैंस को देंगे तोहफा
संबंधित खबरें
WWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान, 43 साल के रेसलर का होगा बुरा हाल!
1 day agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है? जानिए रोमन का मैच किससे होगा?
1 day ago40 साल के रेसलर के निधन से WWE में पसरा सन्नाटा, दिग्गजों की आंखें हुई नम
2 days agoनहीं रहे पूर्व WWE स्टार पैक, 40 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, AEW ने भावुक पोस्ट डाल जताया शोक
2 days agoक्या WWE Money in the Bank 2026 में Roman Reigns की होगी हार? दिग्गज ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी
4 days agoरिटायरमेंट के बाद WWE दिग्गज Brock Lesnar की पहली तस्वीर आई सामने, लंबी दाढ़ी में पहचानना हुआ मुश्किल
5 days agoWWE Raw रिजल्ट्स: Roman Reigns ने जीत दर्ज कर तोड़ा फैंस का दिल, दिग्गज पर बेटे ने किया खतरनाक अटैक
15 days agoWWE में वर्ल्ड चैंपियन बनते ही फूट-फूटकर रोया Roman Reigns का दोस्त, वीडियो हुआ वायरल
18 days agoWWE स्टार कोडी रोड्स पर टूटा दुखों का पहाड़, फराओ के निधन के बाद सोशल मीडिया पर छलका दर्द
21 days agoWWE ने 10 रेसलर्स का करियर किया तबाह! रातों-रात अचानक कंपनी से निकाला बाहर
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines