हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

4 फेमस स्टार्स के कंधों पर टिका WWE और Triple H का फ्यूचर, दिग्गज ने लगाई मुहर

WWE SummerSlam 2025 में सीएम पंक का मुकाबला गुंथर के साथ होगा. इससे पहले उन्होंने कंपनी के फ्यूचर स्टार्स को लेकर बड़ा बयान दिया है

विज्ञापन
WWE

WWE: WWE द्वारा सालों से फैंस का मनोरंजन किया जा रहा है. कंपनी में कई रेसलर्स आए और उन्होंने दिग्गजों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया. WWE में फेस स्टार की हमेशा बड़ी वेल्यू होती है. रोमन रेंस, जॉन सीना और सीएम पंक जैसे दिग्गज अभी काम कर रहे हैं. रेसलिंग वर्ल्ड में हमेशा चर्चा चलती है कि WWE के फ्यूचर स्टार कौन होंगे. मौजूदा रोस्टर में देखा जाए तो ट्रिपल एच कुछ स्टार्स को आगे बढ़ाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. खैर अब सीएम पंक ने इस पर अपने विचार व्यक्त किए हैं. उन्होंने चार रेसलर्स के नाम बताए जो भविष्य में WWE को आगे बढ़ाएंगे.

WWE स्टार सीएम पंक ने क्या कहा?

सीएम पंक WWE से साल 2014 में विवादास्पद तरीके से चल गए थे. इससे पहले उन्होंने कंपनी में जबरदस्त काम किया. कम ही समय में उन्होंने काफी सफलता अर्जित कर ली. 2023 के अंत में पंक ने एक बार फिर WWE में वापसी की. तब से वह बढ़िया काम कर रहे हैं. उन्हें पूरी दुनिया से अच्छा समर्थन प्राप्त होता है.

हाल ही में कॉमिकबुक नेशन के लिए मैट एगुइलर को सीएम पंक ने अपना इंटरव्यू दिया. पंक ने बताया कि WWE में उनके आसपास कई टैलेंटेड रेसलर हैं. उन्होंने उन स्टार्स की लिस्ट बताई जो फ्यूचर में कंपनी को आगे ले जाएंगे. पंक ने कहा,”मैं तेज दौड़ लगाने और सबसे साथ रिंग साझा करने की कोशिश नहीं कर रहा हूं. जिन लोगों के ऊपर मैं नज़र रखता हूं उनमें गुंथर सबसे ऊपर हैं. वह ना सिर्फ वर्तमान हैं बल्कि निश्चित रूप से इस बिजनेस का फ्यूचर भी हैं. ब्रॉन ब्रेकर, चैड गेबल और डेमियन प्रीस्ट का इसके बाद नंबर आता है”.

विज्ञापन

WWE SummerSlam 2025 में किसके साथ होगा सीएम पंक का मैच?

WWE में इस समय SummerSlam 2025 की तैयारियां चल रही हैं. 2 और 3 अगस्त को फैंस को शानदार प्रीमियम लाइव इवेंट देखने को मिलेगा. WWE ने कुछ बड़े मैचों का ऐलान कर दिया है. सीएम पंक भी वहां पर एक्शन में नज़र आएंगे. पंक और गुंथर के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच होगा. पंक ने हाल ही में गौंटलेट मैच जीतकर द रिंग जनरल के खिलाफ टाइटल शॉट प्राप्त किया है. 2011 के बाद से पंक ने WWE में अभी तक वर्ल्ड चैंपियनशिप नहीं जीती है. अब देखना होगा कि वह इस बार टाइटल जीत पाएंगे या नहीं.

ये भी पढ़ें:-John Cena ने WWE रिंग में The Rock को अंतिम मैच के लिए दी चुनौती, क्या Triple H उठाएंगे बड़ा कदम?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola