Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

WWE रिंग में आया Brock Lesnar का तूफान, WrestleMania 42 के लिए पूरी कंपनी को खुली चुनौती देकर उड़ाए होश

WWE Raw के एपिसोड में इस हफ्ते ब्रॉक लैसनर ने धमाकेदार वापसी की. उन्होंने WrestleMania 42 को लेकर बड़ा ऐलान किया. लैसनर के साथ पॉल हेमन भी मौजूद थे. हेमन ने लैसनर की तरफ से बात रखी. जानिए उन्होंने क्या कहा.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Feb 24, 2026 08:21
WWE Raw में ब्रॉक लैसनर को लेकर बड़ा ऐलान

Brock Lesnar: WWE के वीकली एपिसोड अब बहुत ही शानदार हो रहे हैं. हर शो में में बड़े सरप्राइज मिल रहे हैं. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में द बीस्ट ब्रॉक लैसनर ने वापसी की. रेड ब्रांड में उनकी एंट्री का ऐलान कंपनी ने पहले ही कर दिया था. लैसनर के साथ इस बार पॉल हेमन भी आए. ब्रॉक ने अपनी तरफ से कोई बात नहीं रखी. वो काफी अच्छे मूड में दिखे. उनका साइड से हेमन ने सारी बातें रखी और उनके फ्यूचर को लेकर बड़ा ऐलान किया.

WWE दिग्गज पॉल हेमन ने ब्रॉक लैसनर को लेकर क्या कहा?

पॉल हेमन और ब्रॉक लैसनर रिंग में आए. हेमन ने लैसनर का शानदार अंदाज में परिचय दिया. हेमन ने रेसलमेनिया में द अंडरटेकर की स्ट्रीक को याद किया. हेमन ने कहा कि इसका अंत लैसनर ने किया था. हेमन ने बताया कि मेन इवेंट में द बीस्ट को जगह मिली थी. हेमन ने कहा कि जो भी रिंग में लैसनर का सामना करने आएगा, उसके मौत के मुंह में जाना पक्का है. हेमन ने कहा कि लॉकर रूम में ऐसा कोई भी आदमी नहीं है जो रेसलमेनिया 42 में लैसनर का सामना कर सके. हेमन ने सभी को रोड टू रेसलमेनिया के दौरान लैसनर का पूरा शेड्यूल सभी को दिखाया. हेमन ने पूरे रोस्टर को लैसनर की तरफ से खुली चुनौती दी. उन्होंने ये भी कहा कि शायद ही कोई उन्हें चैलेंज करेगा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-7 साल बाद Triple H के एरा में WWE के पूर्व चैंपियन की ‘घर वापसी’, फैंस को WrestleMania से पहले मिला बड़ा तोहफा

---विज्ञापन---

ब्रॉक लैसनर ने WWE रिंग में अंतिम मैच कब लड़ा था?

ब्रॉक लैसनर ने पिछले साल समरस्लैम में वापसी कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया था. उन्होंने जॉन सीना पर हमला किया. इसके बाद सितंबर में उनका सिंगल मैच सीना के साथ हुआ था. तब से बड़े मौकों पर वो दिखाई दिए हैं. 31 जनवरी 2026 को सऊदी अरब में मेंस रॉयल रंबल मैच हुआ था. मैच में लैसनर ने भी एंट्री की थी. उन्होंने सुप्लेक्स और एफ-5 से बवाल मचाया. लैसनर को एलए नाइट और कोडी रोड्स ने मिलकर एलिमिनेट किया था. इसके बाद से लैसनर टीवी पर दिखाई नहीं दिए थे.

ये भी पढ़ें:-WWE WrestleMania 42 के लिए ऐतिहासिक वर्ल्ड टाइटल मैच का ऐलान, 2026 Royal Rumble मैच के विजेता ने चुना विरोधी

First published on: Feb 24, 2026 08:21 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.