WWE WrestleMania 42 के लिए ऐतिहासिक वर्ल्ड टाइटल मैच का ऐलान, 2026 Royal Rumble मैच के विजेता ने चुना विरोधी

WWE WrestleMania 42 के आयोजन में अब कुछ ही महीने बचे गए हैं. कंपनी में इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में एक वर्ल्ड टाइटल मैच का ऐलान कर दिया गया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE

WWE WrestleMania 42 

WrestleMania 42: WWE में WrestleMania 42 की तैयारियां शुरू हो गई हैं. 18 और 19 अप्रैल को इस शो का आयोजन लास वेगास में होगा. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. आप सभी जानते हैं रोमन रेंस और सीएम पंक के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच का ऐलान कर दिया गया है. अब एक और वर्ल्ड चैंपियनशिप की घोषणा हो गई है. 2026 की वुमेंस रॉयल रंबल मैच की विजेता लिव मॉर्गन का मैच तय हो गया है. उन्होंने Raw के लेटेस्ट एपिसोड में अपना विरोधी चुना.

विज्ञापन

WWE WrestleMania 42 में होगा बड़ा मैच

WWE Raw के एपिसोड में लिव मॉर्गन ने डॉमिनिक मिस्टीरियो के  साथ एंट्री की. मिस्टीरियो ने विमेंस वर्ल्ड चैंपियन स्टेफनी वकेर और विमेंस चैंपियन जेड कार्गिल को रिंग में बुलाया. मॉर्गन ने कहा कि दोनों वुमेंस बेसब्री से रेसलमेनिया 42 के लिए उम्मीदवार चुनने का इंतजार कर रही हैं. मॉर्गन ने कहा कि इससे पहले वो मन की बात कहना चाहती हैं. मॉर्गन ने कहा कि स्टेफनी ने पिछले हफ्ते जो उनसे कहा उससे वो हैरानी में हैं. मॉर्गन ने कहा कि उन्हें वकेर की कहानी के बारे में ज्यादा पता नहीं है और इस वजह से उनसे माफी मांगती है. मॉर्गन ने कहा कि अब उन्हें अपनी कहानी पर ध्यान होगा.

विज्ञापन

मॉर्गन ने कार्गिल की तरफ रूख किया, लेकिन माइक से स्टेफनी पर हमला कर दिया. लिव ने वकेर पर खतरनाक हमला किया और उन्हें ओविलियन दिया. मॉर्गन ने बता दिया कि वो रेसलमेनिया 42 में अपने विरोधी के रूप में स्टेफनी को चुन रही हैं. मॉर्गन ने टाइटल उठाकर मिस्टीरियो के साथ जश्न मनाया.

विज्ञापन

स्टेफनी वकेर ने कब जीता था टाइटल?

स्टेफनी वकेर के लिए 2025 बहुत ही जबरदस्त रहा था. कंपनी ने उन्हें तगड़ा पुश दिया. Wrestlepalooza 2025 में वकेर ने इयो स्काई को हराकर अपने करियर में पहली बार विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती. इसके बाद से उनका टाइटल रन जबरदस्त रहा है. रिंग में उनके एक्शन को हर किसी ने पसंद किया है. बतौर चैंपियन उन्हें 150 दिन से ऊपर हो गए हैं. अभी तक उन्हें कोई हरा नहीं पाया है. स्टेफनी को अब रेसलमेनिया 42 में बड़ी चुनौती लिव मॉर्गन से मिलने वाली है. देखना होगा कि वकेर वहां पर टाइटल रिटेन कर पाएंगी या नहीं. दोनों के बीच पहली बार WWE रिंग में सिंगल मैच देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ