Former WWE Star: पिछले साल मई में WWE ने एक बहुत बड़ा कदम उठाया था. खतरनाक रेसलर ब्रॉन स्ट्रोमैन ने कंपनी ने अचानक रिलीज कर दिया. स्ट्रोमैन के जाने से सभी निराश नज़र आए क्योंकि बतौर टॉप स्टार का कर रहे थे. स्ट्रोमैन ने इसके बाद से अभी तक कोई अन्य कंपनी ज्वाइन नहीं की है. वो अब WWE के खिलाफ आरोप लगाकर जहर उगल रहे हैं. इस बार एक इंटरव्यू में उन्होंने WWE की क्रिएटिव टीम की खूब आलोचना की. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या बयान दिया.
पूर्व WWE स्टार ब्रॉन स्ट्रोमैन ने क्या कहा?
हाल ही में The Hollywood Reporter को ब्रॉन स्ट्रोमैन ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उन्होंने अपने WWE रन के बारे में बात की. स्ट्रोमैन ने कहा कि WWE ने उन्हें कभी क्रिएटिव फ्रीडम नहीं दी. स्ट्रोमैन ने कहा, “मेरे लिए चौंकाने वाली बात ये थी कि मेरे हाथ बंधे नहीं थे. पिछले 12 सालों में WWE मेरे हाथ क्रिएटिव तौर पर बंधे हुए थे. हालांकि, ये कोई बुरी बात नहीं थी. मुझे जो भी मिला, उसके लिए मैं भाग्यशाली था. कभी-कभी स्क्रिप्ट खराब होती थी और मुझे ये बिल्कुल पसंद नहीं है. मुझे वहां जाकर बेस्ट प्रदर्शन करना पड़ता था क्योंकि ये ही मेरा काम था”.
WWE में ब्रॉन स्ट्रोमैन ने किया बढ़िया काम
ब्रॉन स्ट्रोमैन ने शुरुआत में वायट फैमिली में रहकर काम किया. उन्हें कंपनी ने हमेशा एक मॉन्स्टर की तरह दिखाया. 2017 से उनका सिंगल्स रन शुरू हुआ. रोमन रेंस के साथ उनकी राइवलरी जबरदस्त रही. 2020 में स्ट्रोमैन ने गोल्डबर्ग को हराकर अपने करियर में पहली बार यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती. उनका टाइटल रन शानदार रहा था. स्ट्रोमैन हमेशा बड़ी कहानियों का हिस्सा रहे. कंपनी ने बीच-बीच में उन्हें तगड़ा पुश भी दिया. खैर WWE से जाने के बाद स्ट्रोमैन ने अभी तक इन-रिंग एक्शन में वापसी नहीं की है. देखना होगा कि आगे जाकर कौन सा बड़ा कदम उठाएंगे.
ये भी पढ़ें: Triple H के एरा में 12 साल बाद WWE में वापसी को तैयार हुआ दिग्गज, ब्लॉकबस्टर बयान देकर भरी हुंकार
संबंधित खबरें
WWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान, 43 साल के रेसलर का होगा बुरा हाल!
2 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है? जानिए रोमन का मैच किससे होगा?
2 days ago40 साल के रेसलर के निधन से WWE में पसरा सन्नाटा, दिग्गजों की आंखें हुई नम
3 days agoनहीं रहे पूर्व WWE स्टार पैक, 40 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, AEW ने भावुक पोस्ट डाल जताया शोक
3 days agoक्या WWE Money in the Bank 2026 में Roman Reigns की होगी हार? दिग्गज ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी
5 days agoरिटायरमेंट के बाद WWE दिग्गज Brock Lesnar की पहली तस्वीर आई सामने, लंबी दाढ़ी में पहचानना हुआ मुश्किल
6 days agoWWE Raw रिजल्ट्स: Roman Reigns ने जीत दर्ज कर तोड़ा फैंस का दिल, दिग्गज पर बेटे ने किया खतरनाक अटैक
16 days agoWWE में वर्ल्ड चैंपियन बनते ही फूट-फूटकर रोया Roman Reigns का दोस्त, वीडियो हुआ वायरल
19 days agoWWE स्टार कोडी रोड्स पर टूटा दुखों का पहाड़, फराओ के निधन के बाद सोशल मीडिया पर छलका दर्द
22 days agoWWE ने 10 रेसलर्स का करियर किया तबाह! रातों-रात अचानक कंपनी से निकाला बाहर
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines