Saturday Night’s Main Event Big Match: WWE Saturday Night’s Main Event का सफल समापन हो गया है. वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बैकी लिंच ने वहां पर खूब उत्पात मचाया. उन्होंने इस बार रेफरी जेसिका कार पर भी हमला करा दिया. उन्होंने अपने विरोधी को भी खूब पीटकर बेशर्मी की सारी हदें पार कीं. फैंस भी लिंच की चालाकी देखकर हैरानी में पड़ गए थे. एक तरह से कहा जाए तो बढ़िया मैच का बहुत ही खराब अंत इस बार हुआ है. आइए आपको पूरा मामले के बारे में बताते हैं.
बैकी लिंच ने मचाया बवाल
Saturday Night’s Main Event में बैकी लिंच का मुकाबला सोल रुका के साथ हुआ. ये नॉन-टाइटल मैच था. मैच में शर्त थी कि अगर रुका हार जाएंगे तो वो NXT में वापस चली जाएंगी. बैकी ने शुरुआत में ही रुका पर हमला कर दिया था. काफी अफरातफरी देखने को मिलीं. रुका ने जोरदार वापसी की और तगड़े मूव्स लगाए. रोमांच चरम पर था. रुका ने टॉप रोप से सोल स्नेचर मूव लगाया. बैकी ने वहां पर गेम खेल दिया. उन्होंने रेफरी जेसिका कारण को पकड़कर अपनी जगह खड़ा कर दिया. जेसिका उस मूव से घायल हो गई. बाद में ये मुकाबला आगे नहीं बढ़ पाया क्योंकि रेफरी ने मैच DQ कर दिया. इस तरह रुका को जीत मिल गई. मैच के बाद बैकी ने अपना गुस्सा दिखाया. उन्होंने रुका को तीन मैन-हैंडल स्लैम लगाकर धराशाई कर दिया.
ये भी पढ़ें: 18 साल की उम्र में गिरफ्तार हुआ था ये WWE रेसलर, अब Roman Reigns के टाइटल रन का करेगा अंत?
WWE Clash in Italy 2026 में होगा बड़ा मैच
Clash in Italy 2026 का आयोजन 31 मई को होने वाला है. वहां पर बैकी लिंच अब अपनी वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को सोल रुका के खिलाफ डिफेंड करेंगी. दरअसल Saturday Night’s Main Event के बैकस्टेज में बैकी की मुलाकात निक एल्डिस से हुई. एल्डिस ने कहा कि बैकी ने आज बिल्कुल भी अच्छा नहीं किया और उन्हें सजा मिलेगा. एल्डिस ने बैकी का मैच रुका के साथ बुक कर दिया.
ये भी पढ़ें: ‘Brock Lesnar चुनौती दे सकते हैं’, WWE के करियर किलर ने द बीस्ट को ललकारा, रिटायरमेंट मैच के बयान ने मचाई खलबली
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
23 hrs agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
2 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
2 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
4 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
5 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
6 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
6 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
7 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
11 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines