18 साल की उम्र में गिरफ्तार हुआ था ये WWE रेसलर, अब Roman Reigns के टाइटल रन का करेगा अंत?

WWE Clash in Italy 2026 का आयोजन 31 मई को इटली में होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. रोमन रेंस का भी वहां पर मैच होने वाला है. वो अपने टाइटल को डिफेंड करेंगे. आइए आपको बताते हैं कि उनकी टक्कर किस रेसलर के साथ होने वाली है.

WWE
1 / 6
रोमन रेंस का होगा बड़ा मैच

Roman Reigns Match: WWE में इस समय Clash in Italy 2026 की तैयारियां चल रही हैं. फैंस को बड़े मुकाबले वहां पर देखने को मिलने वाले हैं. रोमन रेंस भी इस प्रीमियम लाइव इवेंट का हिस्सा हैं. वो कम्पीट करने के लिए तैयार हैं. रेंस अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशपि को दांव पर लगाने वाले हैं. उनका टाइटल रन पर खतरा मंडरा रहा है. उनका मुकाबले एक ऐसे रेसलर से होने वाला है जो 18 साल की उम्र में जेल में गया था. आइए आपको उसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

रोमन रेंस का किसके साथ होगा मैच?

रोमन रेंस का किसके साथ होगा मैच?2 / 6

रोमन रेंस का Clash in Italy 2026 में मुकाबला खूंखार रेसलर जेकब फाटू के साथ होने वाला है. फैंस इसके लिए तैयार हैं. दोनों के बीच रीमैच होगा. सबसे बड़ी बात है कि ट्राइबल कॉम्बैट मुकाबला देखने को मिलेगा. इस मैच में हमेशा की तरह तगड़ा बवाल होगा.

विज्ञापन

बैकलैश 2026 में हुई थी हार

बैकलैश 2026 में हुई थी हार3 / 6

हाल ही में हुए बैकलैश 2026 इवेंट में भी रोमन रेंस ने अपनी चैंपियनशिप जेकब  फाटू के खिलाफ डिफेंड की थी. दोनों के बीच बढ़िया मैच हुआ था. वहां पर बड़ी मुश्किल से रेंस ने अपने टाइटल को रिटेन किया था. मैच के बाद फाटू ने रोमन के ऊपर जानलेवा हमला किया था.

जेल की खा चुके हैं हवा

जेल की खा चुके हैं हवा4 / 6

जेकब फाटू ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि वो WWE के एक दिन बड़े स्टार बन जाएंगे. 18 साल की उम्र में उन्हें जेल जाना पड़ा था. उनका क्रिमिनल रिकॉर्ड रहा है. फाटू को कैलिफोर्निया में 18 साल की उम्र में डकैती के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. काउंटी जेल में अपनी सजा काटते समय उन्होंने टीवी पर द उसोज़ को रेसलिंग करते हुए देखा था. वहां से प्रेरित होकर उन्होंने रेसलर बनने के बारे में सोचा.

विज्ञापन

क्या रोमन रेंस के टाइटल रन का होगा अंत?

क्या रोमन रेंस के टाइटल रन का होगा अंत?5 / 6

रोमन रेंस ने पिछले महीने रेसलमेनिया में सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती. इसके बाद से उनकी राइवलरी जेकब फाटू के साथ चल रही है. फाटू उन्हें हराकर अपने करियर में पहली बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत सकते हैं. वो रेंस के टाइटल रन का अंत कर सकते हैं.

जेकब फाटू कर रहे हैं बढ़िया काम

जेकब फाटू कर रहे हैं बढ़िया काम6 / 6

जेकब फाटू ने जून 2024 में WWE में अपना डेब्यू किया था. उन्होंने सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन में एंट्री की. इसके बाद से वो लगातार अच्छा काम कर रहे हैं. उन्होंने पिछले साल रेसलमेनिया में यूएस चैंपियनशिप भी जीती. आगे जाकर फाटू को और तगड़ा पुश दिया जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन