Becky Lynch: WWE में इस समय सैथ रॉलिंस की पत्नी बैकी लिंच के दिन सही नहीं चल रहे हैं. इस हफ्ते Raw के एपिसोड में मैक्सिकन डुप्री के खिलाफ उन्हें अपनी विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप गंवानी पड़ी थी. एजे ली ने उनका ध्यान भटकाया था. लिंच काफी गुस्से में हैं. जनरल मैनेजर एड पीयर्स, एजे ली और मैक्सिकन डुप्री पर वह सोशल मीडिया के जरिए लगातार हमला बोल रही हैं. लिंच ने अब इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए मामले को और तूल दे दिया है. अब तो वह पीयर्स पर सीधा-सीधा बड़े आरोप लगा रही हैं.
WWE सुपरस्टार बैकी लिंच ने क्या कहा?
बैकी लिंच अपनी विमेंस आईसी चैंपियनशिप हार के लिए एडम पीयर्स को जिम्मेदार ठहरा रही हैं. उन्होंने लिंच पर भ्रष्ट और अक्षम होने का आरोप लगाया है. बैकी ने पीयर्स को बहुत फोन कॉल की थीं, जिनका जवाब उन्हें नहीं मिला. इसी बात पर बैकी को ज्यादा गुस्सा आ गया. अब मजबूरन लिंच को मामले को अपने हाथ में लेना पड़ा है. ऐसा लगता है कि इनकी स्टोरी और ज्यादा आगे जाने वाली है.
बैकी लिंच ने कहा,”पैरासाइड, एडम पीयर्स. जब आप मेरे फोन का जवाब नहीं देते तो मेरे पास खुद ही कोई कदम उठाने के आलावा कोई चारा नहीं बचता है. WWE इतिहास के सबसे घटिया और भ्रष्ट जनरल मैनेजर को Raw का चार्ज देना बहुत दुखद है. घटिया लीडर.”
ये भी पढ़ें:-WWE स्टार और फेमस यूट्यूबर की बेशर्मी, SmackDown में फैंस ने हाथ से लाइनें पढ़ते रंगे हाथों पकड़ा, फोटो हुई वायरल
WWE SmackDown में बैकी लिंच ने मचाया बवाल
SmackDown का मेन इवेंट इस हफ्ते जबरदस्त रहा. वहां पर विमेंस वॉरगेम्स मैच में हिस्सा लेने वाली बेबीफेस टीम (रिया रिप्ली, इयो स्काई, एलेक्सा ब्लिस और एलेक्सा ब्लिस) ने एंट्री की. रिप्ली ने एजे ली को अपनी टीम के 5वें सदस्य के रूप में पेश किया. हालांकि, ली के आते ही बेबीफेस टीम के ऊपर रिंग में हील स्टार्स ने हमला कर दिया. ली उन्हें बचाने के लिए आईं लेकिन बैकी ने उन्हें धराशाई कर दिया. बैकी ने इसके बाद रिंग में जाकर ओस्का से हाथ मिलाया.
ये भी पढ़ें:-WWE Survivor Series 2025 में होने वाले 3 बड़े मैच जिनमें धोखेबाजी की संभावना बहुत ज्यादा है
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
17 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
20 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines