Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

‘संस्कारी हूं और नीच हरकत नहीं करूंगी’, Becky Lynch का AJ Lee को मुंहतोड़ जवाब, पंच ना मारने की बताई वजह

WWE Raw के एपिसोड में इस हफ्ते बैकी लिंच और एजे ली के बीच प्रोमो सैगमेंट हुआ. दोनों ने एक-दूसरे पर खूब आरोप लगाए. अब शो खत्म होने के बाद बैकी ने सोशल मीडिया पर ली को लेकर बड़ा बयान दिया है.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Feb 17, 2026 11:50
WWE Raw में हुआ खास सैगमेंट

Becky Lynch: WWE Raw के एपिसोड में इस हफ्ते एक खास सैगमेंट देखने को मिला. एजे ली और बैकी लिंच के ने शब्दों का खूब आदान-प्रदान किया. दोनों काफी गुस्से में थीं. बैकी और ली के बीच ब्रॉल भी होने वाला था, लेकिन मामला ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाया. खैर शो में बैकी ज्यादा जवाब ली को नहीं दे पाईं. उन्होंने तुरंत ही सोशल मीडिया पर ली को मुंहतोड़ जवाब दिया है.

WWE स्टार बैकी लिंच ने क्या कहा?

Raw में पहले एजे ली ने एंट्री की. उन्होंने वुमेंस डिवीजन में अपने दबदबे की बात कही. ली ने कहा कि वो रोस्टर में सभी के साथ काम करना चाहती हैं, लेकिन पहले उन्हें बैकी लिंस से निपटना है. ली ने बैकी को बाहर बुलाया. बैकी ने ली की जमकर बेइज्जती की. एजे ने बैकी को इस बार उनके ऊपर पंच मारने के लिए खूब उकसाया. बैकी ने बहुत कोशिश की, लेकिन वो ली के ऊपर हाथ नहीं उठा पाईं. ये ली की तरफ से एक माइंडगेम था.

---विज्ञापन---

बैकी ने अब सोशल मीडिया पर बताया कि उन्होंने ली को क्यों नहीं मारा. बैकी ने कहा, “आपको क्या लगता है कि मैं किसी को धोखे से मारूंगी? क्या आपको लगता है कि मैं किसी निहत्थे इंसान को मारूंगी? मैं संस्कारी हूं. मैं सच्ची चैंपियन हूं और इतनी नीच हरकत नहीं करूंगी. एजे ली मैं आपसे ज्यादा चालाक हूं. आप मुझे धोखा नहीं दे सकती हैं.”

ये भी पढ़ें:-WWE में हुई रहस्यमयी बक्से की एंट्री, Elimination Chamber 2026 की रात खुलेगा बहुत बड़ा राज?

WWE Elimination Chamber 2026 में किसकी होगी जीत?

Elimination Chamber 2026 का आयोजन 28 फरवरी को शिकागो में होने वाला है. फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहां पर बैकी लिंच अपनी वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को एजे ली के खिलाफ डिफेंड करेंगी. दोनों के बीच पिछले हफ्ते मैच का ऑफिशियल ऐलान किया गया था. ली WWE में 11 साल बाद अपना सिंगल मुकाबला लड़ेंगी. उन्हें चैंपियनशिप मैच भी दे दिया गया है. हो सकता है कि वो नई चैंपियन बन जाएं.

ये भी पढ़ें:-WWE Raw में रहस्यमयी बक्से ने मचाई सनसनी!, अंदर हो सकती हैं ये 3 तीन चीजें

First published on: Feb 17, 2026 11:50 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.