हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

महिला रेसलर ने WWE में Roman Reigns के पार्ट-टाइम शेड्यूल का उड़ाया मजाक, फैंस पर भी लगाए गंभीर आरोप

WWE स्टार बैकी लिंच ने इस बार रोमन रेंस के पार्ट-टाइम शेड्यूल को लेकर उनके ऊपर टिप्पणी की है. रोमन पिछले कुछ सालों से बड़े इवेंट्स में ही मैच लड़ते हैं. बैकी ने रेंस का उदाहरण देकर इस बार बड़ा बयान दिया है.

विज्ञापन
रोमन रेंस को लेकर बड़ा बयान

Roman Reigns: रोमन रेंस WWE में 2020 से 2024 तक 1316 दिन तक चैंपियन रहे. इस दौरान उन्होंने दिग्गजों को मात दी. रेंस का शेड्यूल पिछले कुछ सालों में पार्ट-टाइम रहा है. अब वो बड़े इवेंट्स में ही मैच लड़ते हैं. इसे लेकर रेसलिंग वर्ल्ड में चर्चा चलती रहती है. कई लोग इसका मजाक भी बनाते हैं. WWE स्टार बैकी लिंच ने भी इस बार रेंस के पार्ट-टाइम शेड्यूल पर बड़ा बयान देते हुए उनका मजाक बनाया है. आइए आपको बताते हैं कि रेंस को लेकर बैकी ने क्या कहा.

WWE स्टार बैकी लिंच ने क्या कहा?

हाल ही में कई लोगों ने बैकी लिंच के ऊपर लगाया था कि वो यंग टैलेंट को आगे बढ़ने से रोकती हैं. लिंच ने Cheap Heat पॉडकास्ट को दिए गए इंटरव्यू में अपनी इस बात का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि किसी को भी टॉप पर अपनी जगह बनाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है. लिंच ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए उदाहरण के तौर पर रोमन रेंस के पार्ट-टाइम शेड्यूल का जिक्र किया. लिंच ने कहा, “आप रोमन रेंस के साथ ऐसा नहीं करते हैं. असल में रोमन आते हैं. वो कभी आसपास नहीं रहते हैं. जव वो आते हैं, तो हर कोई कहता है कि वाह. मैं नहीं. मैं तो हर समय आसपास रहती हूं. हर जगह जाती हूं और सभी के साथ रिंग में उतरती हूं”.

ये भी पढ़ें: WWE WrestleMania 42 में Roman Reigns और Brock Lesnar का मैच किसके साथ होगा? जानिए अब तक का ऑफिशियल मैच कार्ड

विज्ञापन

WWE WrestleMania 42 में बैकी लिंच का होगा बड़ा मैच

WrestleMania 42 के आयोजन में अब कुछ ही समय रह गया है. फैंस को 18 और 19 अप्रैल को तगड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे. बैकी लिंच भी वहां पर एक्शन में दिखाई देंगी. एजे ली उनके खिलाफ वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप डिफेंड करने वाली हैं. इन दोनों की तगड़ी राइवलरी लंबे समय से चल रही है. हाल ही में ली ने बैकी को हराकर ही टाइटल अपने नाम किया था. अब देखना होगा कि बैकी अपने टाइटल को वापस ले पाएंगी या नहीं.

ये भी पढ़ें: Triple H को WWE WrestleMania 42 में Roman Reigns को क्यों बनाना चाहिए वर्ल्ड चैंपियन? जानें 3 कारण

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola