WWE WrestleMania 42 में Roman Reigns और Brock Lesnar का मैच किसके साथ होगा? जानिए अब तक का ऑफिशियल मैच कार्ड

WWE WrestleMania 42 को लेकर फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. वीकली शोज में इस इवेंट का बिल्डअप चल रहा है. बड़े मैचों का ऐलान हो चुका है. आइए आपको बताते हैं कि कंपनी ने अभी तक कौन से मुकाबले बुक किए हैं.

WWE

WWE WrestleMania 42

WrestleMania 42 Match Card: WWE WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को लास वेगास में होने वाला है. फैंस इसे लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. रोमन रेंस, ब्रॉक लैसनर और सीएम पंक जैसे बड़े रेसलर्स एक्शन दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. वीकली शोज में इसका बिल्डअप चल रहा है. ट्रिपल एच ने कह दिया है कि WrestleMania 42 में दर्शकों को बड़े सरप्राइज मिलेंगे. धीरे-धीरे मैच कार्ड भी तैयार हो रहा है. स्टोरीलाइन्स को जबरदस्त अंदाज में आगे बढ़ाया जा रहा है. खैर यहां हम आपको बताएंगे कि WWE ने अभी तक किन मैचों का ऐलान किया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

WWE WrestleMania 42 का अभी तक का मैच कार्ड

-) सीएम पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रोमन रेंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे. रेंस ने 2026 का मेंस रॉयल रंबल मैच जीतकर पंक को अपने विरोधी के रूप में चुना था. दोनों के बीच जबरदस्त राइवलरी चल रही है.

-) स्टेफनी वकेर और लिव मॉर्गन के बीच वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए मैच होगा. मॉर्गन ने 2026 का वुमेंस रॉयल रंबल मैच जीता था. इसके बाद उन्होंने वकेर को अपने विरोधी के रूप में चुना.

विज्ञापन

-) कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप को रैंडी ऑर्टन के खिलाफ डिफेंड करेंगे. ऑर्टन ने मेंस एलिमिनेशन चैंबर मैच जीतकर WrestleMania 42 में टाइटल मैच हासिल किया था. हाल ही में उन्होंने कोडी के ऊपर हील टर्न भी लिया.

-) जेड कार्गिल और रिया रिप्ली के बीच वुमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच होगा. रिप्ली ने हाल ही में वुमेंस एलिमिनेशन चैंबर मैच जीतकर मेगा इवेंट में टाइटल मैच हासिल किया था.

विज्ञापन

-) ब्रॉक लैसनर ने पिछले महीने WrestleMania 42 के लिए ओपन चैलेंज दिया था. हाल ही में Raw के एपिसोड में ओबा फेमी ने उनकी चुनौती को स्वीकार किया. दोनों के बीच WrestleMania 42 में अब तगड़ा मैच होने वाला है.

-) एजे ली ने एलिमिनेशन चैंबर 2026 में बैकी लिंच को हराकर वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती थी. अब इन दोनों के बीच WrestleMania 42 में रीमैच होगा. वहां पर एजे अपने टाइटल को दांव पर लगाएंगी.

विज्ञापन

-) कुछ दिन पहले सैमी ज़ेन ने कार्मेलो हेज को हराकर यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप जीती. अब WrestleMania 42 में सैमी अपने टाइटल को ट्रिक विलियम्स के खिलाफ डिफेंड करेंगे. सैमी और विलियम्स के बीच लंबे समय से मतभेद चल रहा है.

-) जेकब फाटू और ड्रू मैकइंटायर की राइवलरी भी लंबे समय से चल रही है. इन दोनों के बीच भी WrestleMania 42 में Unsanctioned मैच तय किया गया है. इस मुकाबले में कुछ भी हो सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ‘Seth Rollins का करियर खत्म होने वाला है’, WWE दिग्गज ने WrestleMania 42 से पहले की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ