Triple H को WWE WrestleMania 42 में Roman Reigns को क्यों बनाना चाहिए वर्ल्ड चैंपियन? जानें 3 कारण

WWE WrestleMania 42 में सीएम पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रोमन रेंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे. दोनों के बीच तगड़े मैच की उम्मीद जताई जा रही है. यहां हम आपको बताएंगे कि क्यों रेंस को चैंपियन बनाना चाहिए.

WWE

WWE WrestleMania 42

Roman Reigns: WWE WrestleMania 42 नाइट-2 के मेन इवेंट में एक बहुत बड़ा मैच होने वाला है. सीएम पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रोमन रेंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे. दोनों के बीच तगड़ा मैच होने की उम्मीद है. रेंस ने 2026 का मेंस रॉयल रंबल मैच जीतकर पंक को अपने विरोधी के रूप में चुना. दोनों की राइवलरी जबरदस्त चल रही है. पंक और रेंस पर्सनल भी हो गए हैं. यहां हम तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों ट्रिपल एच ने WrestleMania 42 में रेंस को चैंपियन बनाना चाहिए.

विज्ञापन

फैंस को खुश करने के लिए

आप सभी जानते हैं कि रोमन रेंस की फैन-फॉलोइंग काफी तगड़ी है. वो जहां भी जाते हैं, वहां उन्हें तगड़ा समर्थन मिलता है. कंपनी को भी इसका बिजनेस में तगड़ा फायदा मिलता है. एक तरह से कहा जाए तो मौजूदा समय में रेंस एक ब्रांड हैं. अगर WrestleMania 42 में रोमन चैंपियन बन गए, तो फैंस खुश हो जाएंगे. फैंस की मांग भी है कि रेंस को चैंपियन बनाया जाए. सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा चलती रहती है. इस वजह से ट्रिपल एच को उन्हें चैंपियन बनाना चाहिए.

विज्ञापन

वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल की छवि उठाने के लिए

WWE में अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप को बहुत मान्यता दी जाती है. इसका प्रचार-प्रसार भी तगड़े अंदाज में किया जाता है. इसके पीछे रोमन रेंस का बहुत बड़ा हाथ है क्योंकि पहले उनके पास ही टाइटल था. रेंस ने बतौर चैंपियन जबरदस्त काम कर अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप को टॉप पर पहुंचाया. रेंस अगर रेसलमेनिया 42 में चैंपियन बनते हैं, तो वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल की छवि और ज्यादा ऊपर उठ जाएगी. पूरी दुनिया की नजरें इस पर रहेंगी. इस कारण से भी रोमन को चैंपियन बनाना चाहिए.

विज्ञापन

समरस्लैम 2026 में बड़े मैच के लिए

रोमन रेंस बतौर पार्ट-टाइमर काम करते हैं. रेसलमेनिया 42 के बाद कंपनी के सबसे बड़ा इवेंट समरस्लैम होगा. आप सभी जानते हैं कि रोमन का सैथ रॉलिंस के साथ हर कोई मैच देखना चाहता है. ये मुकाबला पहले होने वाला था, लेकिन रॉलिंस की इंजरी की वजह से प्लान में बदलाव करना पड़ा. रेसलमेनिया 42 में रोमन चैंपियन बनते हैं, तो फिर समरस्लैम में रॉलिंस के साथ उनकी तगड़ा मैच बुक किया जा सकता है. इस वजह से भी उन्हें चैंपियन बनाना चाहिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ