Roman Reigns: रोमन रेंस WWE में 2020 से 2024 तक 1316 दिन तक चैंपियन रहे. इस दौरान उन्होंने दिग्गजों को मात दी. रेंस का शेड्यूल पिछले कुछ सालों में पार्ट-टाइम रहा है. अब वो बड़े इवेंट्स में ही मैच लड़ते हैं. इसे लेकर रेसलिंग वर्ल्ड में चर्चा चलती रहती है. कई लोग इसका मजाक भी बनाते हैं. WWE स्टार बैकी लिंच ने भी इस बार रेंस के पार्ट-टाइम शेड्यूल पर बड़ा बयान देते हुए उनका मजाक बनाया है. आइए आपको बताते हैं कि रेंस को लेकर बैकी ने क्या कहा.
WWE स्टार बैकी लिंच ने क्या कहा?
हाल ही में कई लोगों ने बैकी लिंच के ऊपर लगाया था कि वो यंग टैलेंट को आगे बढ़ने से रोकती हैं. लिंच ने Cheap Heat पॉडकास्ट को दिए गए इंटरव्यू में अपनी इस बात का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि किसी को भी टॉप पर अपनी जगह बनाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है. लिंच ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए उदाहरण के तौर पर रोमन रेंस के पार्ट-टाइम शेड्यूल का जिक्र किया. लिंच ने कहा, “आप रोमन रेंस के साथ ऐसा नहीं करते हैं. असल में रोमन आते हैं. वो कभी आसपास नहीं रहते हैं. जव वो आते हैं, तो हर कोई कहता है कि वाह. मैं नहीं. मैं तो हर समय आसपास रहती हूं. हर जगह जाती हूं और सभी के साथ रिंग में उतरती हूं”.
ये भी पढ़ें: WWE WrestleMania 42 में Roman Reigns और Brock Lesnar का मैच किसके साथ होगा? जानिए अब तक का ऑफिशियल मैच कार्ड
WWE WrestleMania 42 में बैकी लिंच का होगा बड़ा मैच
WrestleMania 42 के आयोजन में अब कुछ ही समय रह गया है. फैंस को 18 और 19 अप्रैल को तगड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे. बैकी लिंच भी वहां पर एक्शन में दिखाई देंगी. एजे ली उनके खिलाफ वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप डिफेंड करने वाली हैं. इन दोनों की तगड़ी राइवलरी लंबे समय से चल रही है. हाल ही में ली ने बैकी को हराकर ही टाइटल अपने नाम किया था. अब देखना होगा कि बैकी अपने टाइटल को वापस ले पाएंगी या नहीं.
ये भी पढ़ें: Triple H को WWE WrestleMania 42 में Roman Reigns को क्यों बनाना चाहिए वर्ल्ड चैंपियन? जानें 3 कारण










