'Seth Rollins का करियर खत्म होने वाला है', WWE दिग्गज ने WrestleMania 42 से पहले की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

WWE में वापसी के बाद सैथ रॉलिंस ने पॉल हेमन को खूब परेशान किया है. रॉलिंस ने उनके ऊपर अटैक भी किया. अब हेमन उन्हें देखकर काफी गुस्से में हैं. हेमन ने इस बार एक इंटरव्यू में बड़ी भविष्यवाणी रॉलिंस को लेकर कर दी है.

WWE

सैथ रॉलिंस को लेकर बड़ा बयान

Seth Rollins: एलिमिनेशन चैंबर 2026 में WWE स्टार सैथ रॉलिंस ने धमाकेदार वापसी की थी. इसके बाद से वो द विज़न ग्रुप के पीछे पड़े हुए हैं. उन्होंने पॉल हेमन का भी स्टॉम्प लगाकर बुरा हाल किया. हेमन के ऊपर चेयर से भी रॉलिंस ने हमला किया. रिपोर्ट के अनुसार रेसलमेनिया 42 में रॉलिंस की टक्कर ब्रॉन ब्रेकर से हो सकती है. ब्रेकर अभी इन-रिंग एक्शन से बाहर हैं. कहा जा रहा है कि बहुत जल्द उनकी वापसी होगी. खैर हेमन ने अब रॉलिंस को बड़ी धमकी दी है. हेमन का कहना है कि रेसलमेनिया 42 रॉलिंस का अंतिम होगा.

विज्ञापन

WWE दिग्गज पॉल हेमन ने क्या कहा?

सैथ रॉलिंस से बहुत गुस्से में पॉल हेमन हैं. हेमन अब किसी भी तरह से रॉलिंस का बुरा हाल करना चाहते हैं. हेमन मौजूदा समय में ब्रॉक लैसनर के साथ भी काम कर रहे हैं. हाल ही में MuscleManMalcolm पॉडकास्ट में हेमन नज़र आए. वहां पर उन्होंने रॉलिंस को लेकर बात की. हेमन ने कहा, “सैथ रॉलिंस का करियर अब खत्म होने वाला है. ये ही रेसलमेनिया 42 का मुख्य आकर्षण होगा. अगर आप रॉलिंस के फैन हैं तो ये उन्हें देखने का सुनहरा मौका है. अगर रॉलिंस रेसलमेनिया 42 में दिखाई देते हैं, तो ये उनका आखिरी होगा”.

विज्ञापन

WWE Raw में हुआ था बड़ा सैगमेंट

पिछले हफ्ते Raw की शुरुआत सैथ रॉलिंस ने की. उनके साथ बहुत सारे मास्क मैन भी थे. रॉलिंस ने कहा कि वो द विज़न को खत्म कर देंगे. इसके बाद पॉल हेमन ने एंट्री की. हेमन ने बदला लेने के लिए ब्रॉक लैसनर को बुलाया. लैसनर ने रिंग में आकर सभी मास्क मैन को सुप्लेक्स और एफ-5 से धराशाई कर दिया. रिंग में इसके बाद लैसनर और रॉलिंस आमने-सामने आए. कुछ देर बाद ओबा फेमी ने एंट्री की. फेमी ने लैसनर को उठाकर पटक दिया. बाद में फेमी और लैसनर के बीच रेसलमेनिया 42 में मैच का ऐलान किया गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ