Los Garza: WWE Raw के हालिया एपिसोड में एंजल गार्जा और बेर्टो नजर आए थे. इस शो में ओबा फेमी ने उनका बुरा हाल कर दिया. इसके बाद दोनों ने ही WWE छोड़ने के संकेत दिए थे. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक सीक्रेट मैसेज जारी किया, इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस मानकर चल रहे थे कि दोनों अब WWE में कभी नजर नहीं आएंगे. अब एक हालिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि लोस गार्जा के नाम से पहचाने जाने वाले एंजल गार्जा और बेर्टो अभी WWE में ही रहेंगे.
Raw के बाद दिए WWE छोड़ने के संकेत
लोस गार्जा Raw के एपिसोड में नजर आए थे, जहां ओबा फेमी ने उनका हाल बेहाल कर दिया था. इसके बाद एंजल गार्जा और बेर्टो ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल फोटो को ब्लैक कर दिया और उन्हें हमेशा सपोर्ट करने के लिए फैंस को धन्यवाद कहा. इससे उनके WWE छोड़ने की अफवाहें तेज हो गईं.
Raw के बाद सच्चाई आई सामने!
रेसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलेटर (WON) के ब्रायन अल्वारेज ने एंजल गार्जा और बेर्टो को लेकर अपडेट दिया. उन्होंने बताया कि WWE का ब्रांड AAA अभी US टीवी डील हासिल करने की कोशिश कर रही है. ऐसे में एंजल और बेर्टो अभी सुरक्षित हैं, क्योंकि WWE उन्हें उस ब्रांड में उपयोग कर सकती है. ब्रायन ने कहा, ‘ऐसा माना जा रहा है कि एंजल और बेर्टो कहीं नहीं जा रहे हैं. AAA अभी US टीवी डील की तलाश कर रही है और इसी वजह से यह हिस्पैनिक स्टार्स सुरक्षित हैं.’
ये भी पढ़ें:- Backlash 2026 के बाद WWE Raw के शो में Triple H ने की ये 5 बड़ी गलतियां! फैंस का फूट सकता है गुस्सा
AAA में काम कर चुके हैं लोस गार्जा
WWE द्वारा AAA को खरीदने के बाद लोस गार्जा कई बार वहां काम करते हुए नजर आ चुके हैं. दोनों ने इस ब्रांड पर अच्छा प्रदर्शन किया और वो AAA टैग टीम चैंपियनशिप जीतने में भी सफल रहे थे. दोनों का यह रन काफी खास था और जब AAA को टीवी डील मिल जाएगी, तो उन्हें एक लोकप्रिय टैग टीम जोड़ी की जरूरत होगी. ऐसे में WWE शायद ही लोस गार्जा को जाने देगी.
ये भी पढ़ें:- WWE Raw के Results में ट्रिपल एच ने इन 5 सुपरस्टार्स के साथ किया ‘धोखा’! फैंस का जमकर फूट रहा गुस्सा
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
1 day agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
3 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
3 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
5 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
6 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
7 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
7 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
8 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
12 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines