हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'John Cena का बुरा हाल करूंगा'-WWE Crown Jewel से पहले फेमस स्टार ने भरी हुंकार, दिग्गज को दी धमकी

WWE Crown Jewel 2025 में जॉन सीना और एजे स्टाइल्स के बीच तगड़ा सिंगल्स मुकाबला होने वाला है. इससे पहले रेड ब्रांड के एपिसोड में स्टाइल्स ने बड़ी बात कह दी है.

विज्ञापन
जॉन सीना

John Cena: 11 अक्टूबर, 2025 को WWE Crown Jewel होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. शो में सबसे बड़ा मैच जॉन सीना का होगा. उनकी टक्कर एजे स्टाइल्स के साथ होने वाली है. 2018 के बाद पहली बार दोनों का मुकाबला होगा. इन दोनों का इतिहास काफी तगड़ा रहा है. दोनों 2-2 की बराबरी पर चल रहे हैं. अब देखना होगा कि अंतिम मैच में कौन जीत हासिल करेगा. खैर मुकाबले से पहले स्टाइल्स ने अपनी जीत की हुंकार भर दी है.

WWE Raw में एजे स्टाइल्स ने दिया बड़ा बयान

जॉन सीना ने एजे स्टाइल्स के साथ मुकाबले को लेकर सबसे पहले पहल की. उन्होंने सोशल मीडिया पर मैच के लिए कहा. स्टाइल्स ने उनकी चुनौती को स्वीकार किया. ट्रिपल एच ने इसके बाद दोनों के बीच मैच ऑफिशियल कर दिया. आपको बता दें कि सीना के फेवरेट विरोधियों में से एक स्टाइल्स रहे हैं. इस वजह से ही अपने रिटायरमेंट टूर में स्टाइल्स का सामना सीना करना चाहते हैं.

Raw के लेटेस्ट एपिसोड में एजे स्टाइल्स ने ड्रेगन ली के साथ रिंग में कदम रखा. उन्होंने जॉन सीना के साथ आगामी मैच को लेकर कहा,”मुझे Crown Jewel में भी एक मैच मिला है. आप लोगों की बदौलत Crown Jewel में जॉन सीना के खिलाफ मेरा मैच है. तो मैं आपका शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. मुझे वह करने का मौका मिला जो पसंद है. मुझे सीना को हराने का मौका मिला है. मैं उन्हें करारी हार देने के लिए तैयार हूं”.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-WWE Raw रिजल्ट्स, 29 सितंबर, 2025: Roman Reigns ने वापसी कर मचाई तबाही, John Cena को दिग्गज ने दी धमकी, मेन इवेंट में घमासान

जॉन सीना और एजे स्टाइल्स के बीच कितने मुकाबले हो चुके हैं?

एजे स्टाइल्स और जॉन सीना के बीच अभी तक चार मुकाबले हुए हैं. दोनों के बीच पहला सिंगल मुकाबला Money in the Bank 2016 में हुआ था. वहां स्टाइल्स ने जीत दर्ज की थी. इसके बाद SummerSlam 2016 में दोनों की टक्कर हुई. वहां पर भी स्टाइल्स ने विजय प्राप्त की. इनके बीच तीसरा मैच Royal Rumble 2017 में हुआ था. वहां पर हुए WWE चैंपियनशिप मैच में सीना ने बाजी मारी. स्टाइल्स और सीना के बीच अंतिम मुकाबला 27 फरवरी, 2018 को SmackDown में हुआ था. वहां पर सीना ने जीत हासिल की थी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:–WWE में John Cena और AJ Styles में कौन किस पर भारी, Crown Jewel 2025 से पहले देखें दोनों के हेड टू हेड रिकॉर्ड

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola