हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

फैंस का सपना रह गया अधूरा... 5 धमाकेदार ड्रीम मैच जो WWE में कभी देखने को नहीं मिल पाए

फैंस कुछ मैच देखने की इच्छा रखते हैं और WWE उनकी मांग पूरी कर देता है। हालांकि, प्रशंसकों की हर इच्छा पूरी नहीं हो पाई है। कुछ ऐसे ड्रीम मैच हैं, जो कभी नहीं हो सके।

विज्ञापन
कुछ ड्रीम मैच कभी नहीं हो पाए

Dream Matches Never Happen: WWE इतिहास में कई सारे बड़े और शानदार सुपरस्टार्स देखने को मिले हैं। अमूमन बड़े रेसलर्स को आमने-सामने आने और कई शानदार मैच देने का मौका मिलता है। हालांकि, कई ऐसे मैच रहे हैं, जो फैंस देखना चाहते थे लेकिन उनका सपना अधूरा रह गया और कभी नहीं हो पाया। आइए ऐसे ही 5 धमाकेदार ड्रीम मैचों के बारे में बात करेंगे, जो WWE में कभी देखने को नहीं मिल पाए।

1. द अंडरटेकर vs द स्टिंग

अंडरटेकर और स्टिंग, दोनों ही रेसलिंग इतिहास के सबसे सफल स्टार्स में से हैं। अंडरटेकर ने WWE में 30 साल तक काम किया और उनका मिस्ट्री गिमिक फैंस को बेहद पसंद था। स्टिंग WCW और TNA में रहते हुए सफल रहे। जब स्टिंग 2014 में WWE में आए, तो लगा था कि टेकर के खिलाफ उनका मैच होगा। हालांकि, सैथ रॉलिंस के खिलाफ मैच में वो बुरी रह चोटिल हो गए और उनके WWE करियर का अंत हो गया। टेकर और स्टिंग का मैच इसी कारण कभी नहीं हो पाया।

2. ब्रॉक लैसनर vs बतिस्ता

ब्रॉक लैसनर WWE इतिहास के खतरनाक सुपरस्टार्स में से एक हैं। दूसरी ओर, बतिस्ता भी अपने जबरदस्त साइज और लड़ने के अंदाज के कारण पसंद करते थे। ब्रॉक और बतिस्ता के बीच कभी भी मैच नहीं हुआ। ब्रॉक ने 2004 में WWE को अलविदा कहा था और इसके बाद बतिस्ता को सफलता मिलना शुरू हुई। जब ब्रॉक 2012 में वापस आए, तब तक बतिस्ता हॉलीवुड का बड़ा नाम बन चुके थे। बतिस्ता 2014 में वापस भी आए लेकिन लैसनर के खिलाफ उनका मैच नहीं हो पाया। इस बात ने कई फैंस का दिल तोड़ा।

विज्ञापन

3. स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन vs हल्क होगन

स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन एटीट्यूड एरा में बेहद फेमस हुए थे। हल्क होगन उस समय WCW का हिस्सा थे। बाद में जब WWE ने WCW को खरीद लिया, तो होगन ने कंपनी में दोबारा कदम रखा। इन सभी चीजों के बावजूद ऑस्टिन 2003 में रिटायर हो गए और फिर 19 साल तक उन्होंने कोई मैच नहीं लड़ा। इसी वजह से होगन के खिलाफ उनका मैच देखने को नहीं मिल पाया। वो भले एक टैग टीम मैच में दिखाई दिए थे लेकिन सिंगल्स मुकाबले में उनका आमने-सामने आना बढ़िया रहता।

4. कर्ट एंगल vs डेनियल ब्रायन

कर्ट एंगल और डेनियल ब्रायन अपनी-अपनी जनरेशन के सबसे बढ़िया टेक्निकल रेसलर्स रहे हैं। कर्ट के मैच रोचक साबित होते थे, वहीं कर्ट एंगल ने भी सालों तक अच्छा काम किया। एंगल TNA और ब्रायन WWE का हिस्सा थे। बाद में जब कर्ट WWE में आए, तो ब्रायन चोटिल होने के चलते रिटायर हो गए थे। 2019 में एंगल ने अपना करियर खत्म कर दिया और रिटायरमेंट टूर पर उनका मैच नहीं हो पाया। दोनों के बीच मैच देखने का सपना अधूरा रह गया।

विज्ञापन

5. द रॉक vs शॉन माइकल्स

द रॉक और शॉन माइकल्स ने एटीट्यूड एरा में काम करके खूब लोकप्रियता हासिल की। इन सभी चीजों के बावजूद माइकल्स और रॉक के बीच कभी मैच नहीं हुआ। बीच में माइकल्स चोटिल होने के चलते रिटायर हो गए थे और कुछ साल तक एक्शन से दूर रहे। जब माइकल्स ने दोबारा रिंग में वापसी की, तब तक रॉक ने हॉलीवुड में जगह बना ली। एक ही एरा में होने के बावजूद यह दोनों कभी आमने-सामने नहीं आ पाए, जो साफ तौर पर निराशाजनक चीज है।


ये भी पढ़ें:- दिग्गज ने Undertaker से WWE WrestleMania मैच के लिए कई बार किया था इंकार, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola