दिग्गज ने Undertaker से WWE WrestleMania मैच के लिए कई बार किया था इंकार, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

WWE में अंडरटेकर से हर कोई लड़ना चाहता था और WrestleMania में उनके खिलाफ मैच किसी सम्मान से कम नहीं था। हालांकि, TNA के एक दिग्गज ने कई बार इस न्योते को अस्वीकार किया।

WWE, The Undertaker

अंडरटेकर से लड़ने के लिए किया इंकार (Image via WWE.com)

UnderTaker Match Turned Down: WWE दिग्गज द अंडरटेकर ने WrestleMania में 27 मैच लड़े हैं। कई सारे सुपरस्टार्स को उनके खिलाफ काम करने का मौका मिला है। WrestleMania में दिग्गज से भिड़ना किसी सम्मान से कम नहीं है। हालांकि, TNA के दिग्गज एबिस ने अंडरटेकर के खिलाफ साल के सबसे बड़े इवेंट में लड़ने से कई बार मना किया है। बड़ी बात यह है कि WWE में एबिस ने कभी मैच नहीं लड़ा है और हमेशा TNA के लिए लॉयल रहे।

विज्ञापन

अंडरटेकर से WWE WrestleMania मैच के लिए किया इंकार

गेटिंग ओवर पॉडकास्ट पर एबिस नजर आए और उन्होंने बताया कि कई बार WWE से उनकी अंडरटेकर के खिलाफ मैच को लेकर बातचीत हुई। उनकी मीटिंग अच्छी गई लेकिन उन्हें WWE में आने में दिलचस्पी नहीं थी। उन्होंने कहा, ‘ऐसे काफी मौके आए, जब हमारे बीच बात हुई। बातचीत हमेशा अच्छी गई लेकिन उस समय मैं TNA में था। मैं शुरुआत से वहां था और निजी तौर पर मेरे लिए उस कंपनी छोड़ना मुश्किल था।’

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे महसूस होता था कि मैं एजे स्टाइल्स, समोआ जो, जैफ जैरेट, स्टिंग और कर्ट एंगल के साथ TNA का स्तंभ हूं। इसी वजह मेरे मन में वफादारी थी। मुझे कोई दिलचस्पी नहीं थी। उस समय मैं पूरी तरह TNA के लिए समर्पित था।’

रिंग में वापसी करने में नहीं है दिलचस्पी

पॉडकास्ट के दौरान ही एबिस ने बताया कि वो WWE में अभी प्रोड्यूसर के रूप में काम करके खुश हैं। उन्हें रिंग में वापसी में कोई इंटरेस्ट नहीं है और वो रिटायर ही रहना चाहते हैं। एबिस ने कहा, ‘मेरा हो गया है। मैं रिटायर हो चुका हूं। मैं इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकता। मेरे पास दुनिया की सबसे शानदार नौकरी है। WWE में प्रोड्यूसर के रूप में आप स्टार्स की मदद करते हैं और मैच तैयार करते हैं। उन्हें बाहर जाकर लाखों लोगों के सामने लड़ते हुए देखना आपके जीवन में जान भर देता है। यह मेरे लिए इस दुनिया में सबसे शानदार बात है।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ