WWE Stars HeeL Turns: WWE के लिए 2026 बहुत ही रोमांचक रहने वाला है. कुछ बड़े स्टार्स के कैरेक्टर में बदलाव आ सकता है. 2025 में इन सभी ने बड़े संकेत दिए थे. 2025 कई रेसलर्स के लिए अच्छा नहीं रहा, जिसमें सबसे बड़ा नाम रोमन रेंस का है. फैंस ने उनके किरदार को बिल्कुल भी पसंद नहीं किया. सभी ने गिमिक में चेंजेस की बात की, लेकिन ट्रिपल एच की योजना कुछ और थी. यहां हम चार स्टार्स की बात करेंगे जिन्हें 2026 में जरूर हील टर्न लेना चाहिए.
जे उसो
जे उसो ने मेन रोस्टर में खुद को सिंगल स्टार के रूप में स्थापित कर लिया है. 2025 उनके लिए बढ़िया रहा. अपने करियर में पहली बार वो वर्ल्ड चैंपियन बने. उन्होंने मेंस रॉयल रंबल मैच भी जीता. उसो को मौजूदा समय में किरदार में बदलाव करने की सख्त जरूरत है. 2026 में किसी बड़े मौके पर जे ने विलेन बन जाना चाहिए. वहां से वो अपने सिंगल रन को और भी शानदार बना सकते हैं. जे का करियर रोमन रेंस की तरह संवर सकता है.
ये भी पढ़ें:-WWE Year Ender: Triple H के 7 गलत फैसले जिनकी वजह से 2025 में Roman Reigns के करियर का हुआ बंटाधार!
रैंडी ऑर्टन
WWE फैंस के दिमाग में एक ही सवाल है कि रैंडी ऑर्टन कब हील टर्न लेंगे. 2025 में उन्होंने कई बार हील बनने के संकेत दिए. दर्शक भी अब उन्हें बेबीफेस रूप में नहीं देखना चाहते हैं. वैसे भी 2025 उनके लिए कुछ खास नहीं रहा है. उनकी बुकिंग बहुत खराब तरह से की गई है. आप सभी जानते हैं कि बतौर हील ऑर्टन कितना शानदार काम करते हैं. 2026 में रैंडी ने जरूर हील बनकर फैंस को सरप्राइज देना चाहिए.
रोमन रेंस
2020 से पहले रोमन रेंस को बेबीफेस के रूप में विंस मैकमैहन ने खूब पुश दिया, लेकिन सफलता नहीं मिली. अगस्त 2020 में रेंस ने हील टर्न लिया और इसके बाद उनका करियर ही बदल गया. पिछले साल रेसलमेनिया तक उन्होंने अपने हील कैरेक्टर से खूब वाहवाही लूटी. अब वो कंपनी के ब्रांड बन चुके हैं. 2025 में रेंस ने बतौर बेबीफेस काम किया और उन्हें सफलता नहीं मिल पाई. दर्शक भी उन्हें लेकर उत्साहित नहीं रहे. 2026 में रेंस ने अपने पुराने अवतार में आकर सभी को खुश करना चाहिए.
कोडी रोड्स
2022 में कोडी रोड्स ने WWE में वापसी की. इसके बाद उन्होंने बेबीफेस बनकर कई कारनामे किए. उन्होंने रेंस के 1316 दिनों के ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत किया. हाल के महीनों में कोडी की स्टार पावर में थोड़ा गिरावट देखने को मिली है. फैंस अब उनके एक्शन और एंट्री को लेकर ज्यादा उत्साहित नहीं दिख रहे हैं. कोडी को भी अपने करियर में ऊंची उड़ान भरनी है तो 2026 में हील टर्न लेना चाहिए.
ये भी पढ़ें:-रेड आउटफिट, कातिल अदाएं…27 साल की WWE हसीना ने बिखेरा हुस्न का जलवा, देखकर आप भी कहेंगे WOW
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
9 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines