WWE Dream Match: WWE के लिए 2025 साधारण रहा. फैंस को उम्मीद थी कि ड्रीम मैच कराए जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. कुछ स्टार्स ने वापसी कर दर्शकों को जरूर सरप्राइज किया, जिसमें सबसे बड़ा नाम ब्रॉक लैसनर का है. जॉन सीना के रिटायरमेंट टूर की वजह से भी प्रशंसक उत्साहित रहे. अब 2026 की बारी है और कंपनी इसे धमाकेदार बनाना चाहेगी. यहां हम आपको चार ड्रीम मैचों के बारे में बताएंगे जो ट्रिपल एच ने 2026 में कराकर फैंस को खुश करना चाहिए
ब्रॉक लैसनर vs गुंथर
ब्रॉक लैसनर और गुंथर के बीच मैच का इंतजार फैंस सालों से कर रहे हैं. कुछ साल पहले ये मुकाबला रेसलमेनिया में होने वाले था, लेकिन कंपनी ने प्लान में बदलाव कर दिया था. दर्शकों ने लैसनर के जेनेल ग्रांट में केस में नाम आने के बाद इस ड्रीम मैच की उम्मीद छोड़ दी थी. सभी को लगा था कि अब कंपनी में लैसनर वापस नहीं आएंगे. समरस्लैम 2025 में लैसनर ने वापसी कर फैंस को सरप्राइज दिया. अब वो कंपनी के साथ बने हुए हैं. ट्रिपल एच ने टाइम रहते हुए अगले साल लैसनर और गुंथर के बीच मैच किसी बड़े इवेंट में करा देना चाहिए. इस मुकाबले से कंपनी को बिजनेस के मामले में तगड़ा फायदा होगा.
ये भी पढ़ें:-WWE में Becky Lynch की वापसी हुई फेल, 28 साल की मौजूदा चैंपियन ने टैपआउट कर हालत की खराब
द रॉक vs कोडी रोड्स
द रॉक पिछले साल की शुरुआत से कोडी रोड्स के पीछे पड़े हुए हैं, लेकिन अभी तक इनके बीच ड्रीम मैच नहीं हो पाया है. रॉक ने फैंस से वादा किया था कि 2025 में वो रोड्स से टकराएंगे. अभी तक मामला गड़बड़ ही दिखा है. फरवरी के बाद से WWE टीवी पर रॉक नज़र नहीं आए. ट्रिपल एच को अब 2026 में दोनों स्टार्स के बीच तगड़ा मुकाबला बुक करना चाहिए. रोड्स के खिलाफ द फाइनल बॉस अपना रिटायरमेंट मैच भी लड़ सकते हैं.
रोमन रेंस vs द रॉक
रोमन रेंस और द रॉक के बीच मैच का इंतजार करते हुए फैंस अब थक चुके हैं. पिछले साल ये मुकाबला रेसलमेनिया में होने वाला था, लेकिन कोडी रोड्स की वजह से प्लान में बदलाव करना पड़ा. ट्रिपल एच को अब इस महामुकाबले को कराने में ज्यादा देरी नहीं करनी चाहिए. 2026 में किसी भी हाल में रॉक और रेंस की टक्कर तो बनती है. अगले साल ये मैच नहीं हुआ तो फिर इसे लेकर ट्रिपल एच के ऊपर आरोप लग सकते हैं.
रैंडी ऑर्टन vs कोडी रोड्स
रैंडी ऑर्टन और कोडी रोड्स की राइवलरी भी ट्रिपल एच ने 2025 में नहीं कराई. फैंस दोनों के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए मैच देखना चाहते हैं. रैंडी कई बार कोडी के ऊपर हील टर्न भी टीज कर चुके हैं. 2026 में अब ट्रिपल एच ने इस मुकाबले की बुकिंग शानदार अंदाज में करनी चाहिए. ऑर्टन के साथ दुश्मनी के बाद कोडी का चैंपियन के रूप में दबदबा और बढ़ सकता है.
ये भी पढ़ें:-WWE Year Ender: 2025 में इन खूबसूरत हसीनाओं का रहा बोलबाला, किसी ने हुस्न से बनाया दीवाना तो कोई बनी चैंपियन
संबंधित खबरें
WWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
1 hr agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
2 days agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
5 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
7 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
10 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines