WWE: WWE सुपरस्टार्स फीजिकल तौर पर मजबूत और काफी फिट होते हैं. इस वजह से उनका ध्यान अन्य खेलों पर भी होता है. आप जानते हैं कि यूएस में बास्केटबॉल और NFL काफी प्रसिद्ध है. रेसलर्स कई बार इनमें हिस्सा लेते हुए भी दिखे हैं. क्रिकेट भी पूरी दुनिया में काफी फेमस है. कुछ WWE सितारे इस गेम के भी भारी प्रशंसक हैं. वह इस खेल के बारे में अच्छी जानकारी रखते हैं. यहां हम WWE के तीन बड़े स्टार्स की बात करेंगे जो क्रिकेट के फैन हैं.
ड्रू मैकइंटायर
रेसलिंग की दुनिया में ड्रू मैकइंटायर अपना बड़ा नाम बना चुके हैं. 2020 में उन्होंने ब्रॉक लैसनर को हराकर WWE चैंपियनशिप जीती थी. इसके बाद से उनका करियर बदल गया. आज वह कंपनी में टॉप स्टार के तौर पर काम कर रहे हैं. मैकइंटायर क्रिकेट के भी फैन हैं. कई बार वह इसके प्रति अपना प्यार जाहिर कर चुके हैं.
खास बात यह है कि मैकइंटायर भारतीय क्रिकेट टीम के फैन हैं. मैकइंटायर ने 2023 में हुए वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत की टीम को शुभकामनाएं दी थीं. सितंबर, 2023 में हैदराबाद में हुए लाइव शो में ड्रू ने भारतीय टीम की जर्सी पहन कर एंट्री की थी.
ग्रेसन वॉलर
ग्रेसन वॉलर भी WWE में बढ़िया काम कर रहे हैं. पिछले कुछ सालों में वह फैंस को तगड़े मोमेंट दे चुके हैं. जॉन सीना जैसे दिग्गज के साथ उनका सैगमेंट हो चुका है. ऑस्टिन थ्योरी के साथ टैग टीम डिवीजन में उन्हें तगड़ी सफलता मिली. वॉलर भी क्रिकेट के बहुत बड़े फैन हैं. वॉलर ऑस्ट्रेलिया से आते हैं तो अपने देश की क्रिकेट टीम के प्रशंसक हैं.
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के लिए कई बार वॉलर का प्यार झलक चुका है. वह कई बार ऑस्ट्रेलियाई जर्सी पहने हुए भी नजर आ चुके हैं. एशेज को लेकर भी वॉलर अपनी बात रखते रहते हैं. 2023 में जब भारतीय क्रिकेट टीम को वनडे वर्ल्ड कप में हार का सामना करना पड़ा था तो इसका मजाक वॉलर ने बनाया था. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पोडियम पर कप उठाते हुए तस्वीरें भी शेयर की थीं.
जॉन सीना
रेसलिंग की दुनिया में जॉन सीना किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं. 17 बार वर्ल्ड चैंपियन बनकर वह अपने करियर में इतिहास रच चुके हैं. सीना अपने रिटायरमेंट टूर में भी जबरदस्त काम कर फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं. सीना भी क्रिकेट को बहुत पसंद करते हैं. उनके फेवरेट क्रिकेटर विराट कोहली हैं. कई बार वह विराट की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर कर चुके हैं. सीना भारतीय क्रिकेट टीम को बहुत पसंद करते हैं. कई बार वह अपना प्यार दिखा चुके हैं.
ये भी पढ़ें- 3 स्टार्स जो सऊदी अरब में होने वाले WWE Night of Champions 2025 में वापसी कर तबाही मचा सकते हैं
संबंधित खबरें
संजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
15 mins agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
22 mins agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
55 mins agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
1 hr agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
2 hrs agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
4 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines