हिंदी न्यूज़/खेल/WWE/WWE Raw में इस हफ्ते होगी Brock Lesnar की धमाकेदार एंट्री! 3 बड़ी चीजें कर फैंस को दे सकते हैं सरप्राइज
WWE
WWE Raw में इस हफ्ते होगी Brock Lesnar की धमाकेदार एंट्री! 3 बड़ी चीजें कर फैंस को दे सकते हैं सरप्राइज
WWE Raw का आगामी एपिसोड बहुत ही शानदार होने वाला है. ब्रॉक लैसनर वहां पर एंट्री करने वाले हैं. सभी उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आइए आपको बताते हैं कि वो शो में कौन सी बड़ी चीजें कर सकते हैं.
Brock Lesnar: 23 फरवरी 2026 को WWE Raw का होने वाला एपिसोड जबरदस्त होगा. ब्रॉक लैसनर वहां पर वापसी करने वाले हैं. WWE ने पहले ही उन्हें लेकर बड़ा ऐलान कर दिया था. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि लैसनर का अगला कदम क्या होगा. वो अपने फ्यूचर को लेकर कोई ऐलान कर सकते हैं. लैसनर रेड ब्रांड में आएंगे तो फिर बवाल होना पक्का है. खैर यहां हम तीन चीजों के बारे में बताएंगे जो लैसनर रेड ब्रांड के एपिसोड में कर फैंस को सरप्राइज दे सकते हैं.
एलिमिनेशन चैंबर मैच में एंट्री का ऐलान
एलिमिनेशन चैंबर प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन 28 फरवरी को शिकागो में होने वाला है. वहां पर होने वाले मेंस चैंबर मैच पर सभी की नजरें टिकी हैं. जो भी इसका विजेता होगा, उसे रेसलमेनिया 42 में ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच मिलेगा. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि चैंबर मैच में लैसनर का जलवा भी दिख सकता है. लैसनर रेड ब्रांड में आकर चैंबर मैच में अपनी एंट्री का ऐलान कर सकते हैं. वो इतने बड़े स्टार हैं कि उन्हें मुकाबले में क्वालिफाई करने की जरूरत नहीं है. कंपनी उन्हें सीधे मौका दे सकती है.
मेंस रॉयल रंबल मैच में ओबा फेमी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था. उनका सामना ब्रॉक लैसनर से भी हुआ. इस पल को देखकर सभी खड़े हो गए थे. दोनों के बीच लड़ाई भी हुई. लैसनर ने फेमी को एलिमिनेट भी किया. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रेसलमेनिया 42 में लैसनर और फेमी की टक्कर हो सकती है. लैसनर रेड ब्रांड में आएंगे तो उनका सामना फेमी के साथ हो सकता है. लैसनर उन्हें रेसलमेनिया 42 में मैच के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं.
मेंस एलिमिनेशन चैंबर क्वालिफाईंग मैच में दे सकते हैं दखल
मेंस चैंबर मैच में छह स्टार्स हिस्सा लेने वाले हैं. पांच के नाम सामने आ गए हैं. Raw के एपिसोड में जे उसो, ब्रॉन्सन रीड और ऑरिजनल एल ग्रांडे अमेरिकानो के बीच छठवें स्थान के लिए क्वालिफाईंग मैच है. लैसनर इस मैच में खुद को शामिल कर सभी की हालत खराब कर सकते हैं. वो मुकाबला जीतकर चैंबर मैच में प्रवेश कर सकते हैं. इस चीज की बहुत संभावनाएं भी बन रही हैं.

---विज्ञापन---
JUST ANNOUNCED! The Beast Brock Lesnar LIVE at Raw in Atlanta ONE WEEK from Monday!