Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

WWE Survivor Series 2025 में करारी हार के बाद 3 स्टार्स जिनके साथ Roman Reigns का अगला मैच हो सकता है

WWE Survivor Series 2025 में रोमन रेंस और उनके साथियों को मेंस वॉरगेम्स मैच में हार मिली. आपको बताते हैं कि रेंस का अगला मुकाबला अब किसके साथ हो सकता है.

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Nov 30, 2025 14:38
WWE

Survivor Series 2025: रोमन रेंस के लिए WWE Survivor Series 2025 बिल्कुल सही नहीं रहा. मेंस वॉरगेम्स मैच में उनकी बेबीफेस टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा. रेंस ने मुकाबले में तगड़ा एक्शन दिखाया लेकिन फिर भी जीत नहीं मिल पाई. रोमन अब आगे भी बड़े इवेंट में नज़र आते रहेंगे. जनवरी, 2026 में रॉयल रंबल होने वाला है. यहां हम उन तीन स्टार्स के बारे में आपको बताएंगे जिनके साथ रेंस का अगला मैच हो सकता है.

कोडी रोड्स

पिछले हफ्ते Raw के एपिसोड में रोमन रेंस ने कोडी रोड्स और सीएम पंक से कहा कि टाइटल उनके कंधे पर सही लगेगा. मेंस वॉरगेम्स मैच में हार के बाद रेंस और कोडी ने एक-दूसरे को घूरकर देखा. रेंस ने कोडी को कहा कि यह आखिरी बार था जब हम टीम में थे. रोमन ने इसके जरिए संकेत दिए हैं कि वह अब टाइटल के लिए जाएंगे और रोड्स को चुनौती देंगे. रेंस की इन बातों से संकेत मिलते हैं कि रिंग में उनका अगला मैच कोडी के साथ हो सकता है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-Triple H ने WWE में Roman Reigns के अगले कदम का किया खुलासा, जल्द बन सकते हैं वर्ल्ड चैंपियन

---विज्ञापन---

सीएम पंक

सीएम पंक से भी रोमन रेंस खुश नहीं हैं. दोनों एक-दूसरे कट्टर दुश्मन पहले से रहे हैं. Survivor Series 2025 के बाद पोस्ट शो में ट्रिपल एच आए थे. वहां पर उन्होंने कहा कि रेंस अब सीएम पंक या कोडी रोड्स में से किसी एक से टक्कर लेने की राह पर है. ट्रिपल एच ने पंक का नाम भी लिया है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि रेंस का अगला मैच पंक के साथ भी हो सकता है. रेंस पहले अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन रह चुके हैं. हो सकता है कि अब वह वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को चेज करें.

ब्रॉन ब्रेकर

रोमन रेंस और ब्रॉन ब्रेकर के बीच भी ड्रीम मैच अभी बचा हुआ है. रेसलमेनिया 41 के बाद Raw के एपिसोड में ब्रेकर ने रेंस के ऊपर हमला कर विज़न ग्रुप ज्वाइन किया था. इसके बाद सभी को लगा था कि ब्रेकर और रेंस का मैच होगा लेकिन कंपनी का प्लान कुछ और था. WWE ने रेंस के दो मैच ब्रॉन्सन रीड के साथ करा दिए. मेंस वॉरगेम्स मैच में रेंस ने ब्रेकर को जबरदस्त स्पीयर दिया. कंपनी ब्रेकर को फ्यूचर स्टार के रूप में देख रही है. इस लिहाज से देखा जाए तो रेंस का अगला मैच ब्रेकर के साथ हो सकता है.

ये भी पढ़ें:-Survivor Series 2025 में John Cena को हराने और गर्लफ्रेंड से रीयूनियन के बाद WWE के सबसे बड़े हील की आई प्रतिक्रिया

First published on: Nov 30, 2025 02:38 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.