Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस अपना बड़ा नाम बना चुके हैं. अब वह कंपनी के ब्रांड हैं. उनका पार्ट-टाइम शेड्यूल हो गया है. जब भी रेंस रिंग में आते हैं तो फैंस में अलग लेवल की इनर्जी छा जाती है. रेंस ने पिछले पांच साल में कई दिग्गजों को मात दी है. उन्होंने 1316 दिन तक टाइटल अपने पास रखा था. रेसलमेनिया 40 में कोडी रोड्स ने उनकी बादशाहत खत्म की थी. रेंस का रिंग में सामना करना हर किसी के बस की बात नहीं है. हालांकि, कुछ रेसलर्स हैं जो उन्हें मात दे सकते हैं. यहां हम तीन उभरते हुए स्टार्स की बात करेंगे जो WWE में ट्राइबल चीफ को अकेले ध्वस्त कर सकते हैं.
ब्रॉन ब्रेकर
27 साल की उम्र में ब्रॉन ब्रेकर ने WWE में अपना बड़ा नाम बना लिया है. पिछले साल ही मेन रोस्टर में उन्होंने एंट्री की थी. कंपनी उन्हें फ्यूचर स्टार के रूप में देख रही हैं. इस कारण से ही उन्हें पॉल हेमन गाय बना दिया गया है. ब्रेकर का स्पीयर बहुत तगड़ा है. रफ्तार से आकर वह सामने वाले रेसलर को ढेर कर देते हैं. स्पीयर से वह रेंस को भी चारों खाने चित कर चुके हैं. फ्यूचर में रेंस और ब्रेकर के बीच सिंगल्स मैच होना पक्का है. मौजूदा समय में यह आराम से कहा जा सकता है कि रिंग में रेंस की हालत ब्रेकर खराब कर सकते हैं.
जेकब फाटू
जेकब फाटू भी उभरते हुए स्टार हैं. पिछले साल जून में उन्होंने मेन रोस्टर में कदम रखा था. इसके बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. उनकी वजह से नई ब्लडलाइन को भी काफी मजबूती मिली. फाटू ने इस साल रेसलमेनिया में यूएस चैंपियनशिप भी जीती. फाटू को भी फ्यूचर स्टार के रूप में देखा जा रहा है. कई दिग्गज कह चुके हैं कि वह आने वाले समय में रेसलमेनिया का मेन इवेंट करते हुए नज़र आएंगे. फाटू ने अपनी ताकत से अभी तक सभी का दिल जीता है. रेंस भी उनके सामने ज्यादा टिक नहीं पाए हैं. फाटू एक ऐसे शख्स हैं जो मौजूदा समय में रेंस को रिंग में हार का स्वाद चखा सकते हैं.
गुंथर
गुंथर ने मेन रोस्टर में अपनी ताकत सभी को दिखा दी है. पहले उन्होंने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन के रूप में राज किया और बाद में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीतकर बवाल मचाया. हील के रूप में उनका काम सभी को पसंद आता है. गुंथर और रोमन रेंस के बीच भी ड्रीम मैच सभी देखना चाहते हैं. गुंथर को हरा पाना बहुत मुश्किल काम है. अपने खतरनाक मूव्स से उन्होंने दिग्गजों को धराशाई कर दिया है. गुंथर के पास इतनी ताकत है कि वह रेंस को कड़ी टक्कर दे सकते हैं. द रिंग जनरल से अगर रेंस टकराते हैं तो फिर उन्हें मुंह की खानी पड़ सकती है.
ये भी पढ़ें:-Triple H ने किया अपमान…अब इस कंपनी ने दी शरण, पूर्व WWE स्टार्स ने डेब्यू कर रिंग में मचाई तबाही
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
5 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
7 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
8 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
9 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
9 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines