Triple H ने किया अपमान...अब इस कंपनी ने दी शरण, पूर्व WWE स्टार्स ने डेब्यू कर रिंग में मचाई तबाही

WWE को कुछ हफ्ते पहले एक कपल अलविदा कह दिया था. कंपनी ने इनके कॉन्ट्रैक्ट को आगे नहीं बढ़ाया. अब इन्होंने दूसरी कंपनी में अपना डेब्यू कर लिया है.

TRIPLE H

WWE

Former WWE Stars: पिछले कुछ हफ्तों से कैरियन क्रॉस और उनकी पत्नी स्कार्लेट चर्चा का विषय रहे हैं. WWE फैंस ने क्रॉस को पुश देने की मांग की लेकिन ट्रिपल एच ने किसी की नहीं सुनी. कंपनी ने उन्हें नया कॉन्ट्रैक्ट भी ऑफर नहीं किया. बेइज्जती होने के बाद क्रॉस खुद ही अपनी पत्नी के साथ कंपनी छोड़कर चले गए. इसके कुछ ही हफ्ते बाद इस कपल ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है. क्रॉस और स्कार्लेट अब एक नई कंपनी में काम कर रहे हैं. इनका डेब्यू भी हो गया है. क्रॉस ने ज्यादा दिन तक बाहर रहने का फैसला नहीं किया. वह अपने रेसलिंग करियर को जारी रखना चाहते हैं. WWE ने उनके साथ कॉन्ट्रैक्ट आगे ना बढ़ाकर गलत व्यवहार किया.

विज्ञापन

पूर्व WWE स्टार कैरियन क्रॉस ने उठाया बड़ा कदम

पिछले कुछ दिनों से कैरियन क्रॉस और स्कार्लेट के रेसलिंग स्टेटस को लेकर खूब अफवाहें सामने आ रही थीं. दोनों ने अब GCW में एंट्री कर ली है. GCW होमकमिंग नाइट-1 में शॉट्जी ब्लैकहार्ट और मैट कार्डोना के बीच गैराज बीयर चैंपियनशिप के लिए टक्कर हुई. वहां पर क्रॉस, स्कार्लेट और निक गेज ने चौंकाने वाली एंट्री की. इनकी वजह से शॉट्जी को जीत भी मिल गई. शॉट्जी ने GCW में पहली बार टाइटल हासिल किया है. क्रॉस और स्कार्लेट को देखकर सभी खुश हो गए थे. क्रॉस ने GCW के साथ अपने करियर को आगे बढ़ाने का फैसला किया है. आगे जाकर उन्हें किसी बड़ी कंपनी द्वारा तगड़ा ऑफर भी दिया जा सकता है. आप जानते हैं कि क्रॉस रिंग में बहुत अच्छा काम करते हैं. गिमिक में बदलाव के लिए उन्हें जाना जाता है.

विज्ञापन

WWE में कैसा रहा कैरियन क्रॉस का करियर?

फरवरी, 2020 में कैरियन क्रॉस ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था. उन्होंने इसके बाद NXT में जबरदस्त काम किया. उनकी विनिंग स्ट्रीक गजब की रही. NXT चैंपियनशिप भी उन्होंने जीता. हालांकि, इंजरी के कारण उन्हें टाइटल छोड़ना पड़ा था. मेन रोस्टर में भी उनकी जल्दी एंट्री हो गई थी लेकिन उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिल पाई. बहुत जल्द उन्हें रिलीज कर दिया गया. अगस्त, 2022 में उनकी फिर से वापसी हुई. तब लगा था कि उन्हें तगड़ा पुश मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. मिड-कार्ड में ही वह परफॉर्म करते रहे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ