Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

Seth Rollins से पहले इन 3 स्टार्स संग इश्क लड़ा चुकी हैं WWE रेसलर Becky Lynch, एक को हाल ही में मिला बड़ा धोखा

WWE स्टार बैकी लिंच मौजूदा समय में अपने पति सैथ रॉलिंस के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही हैं. दोनों की एक बेटी भी है. रॉलिंस से पहले बैकी कुछ स्टार्स के साथ रिलेशन में रह चुकी हैं. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Mar 10, 2026 14:52
बैकी लिंच के किसके साथ रहे अफेयर?

Becky Lynch: WWE वुमेंस डिवीजन में बैकी लिंच का बहुत बड़ा नाम है. कंपनी ने उन्हें खूब पुश दिया. अब तो उन्हें सबसे ज्यादा पैसा भी मिलता है. बैकी ने 2021 में अपने साथी रेसलर सैथ रॉलिंस के साथ शादी की. दोनों की एक बेटी भी है. लिंच आयरलैंड से आती हैं. वो हमेशा अपने निजी जीवन को लेकर भी चर्चा में रही हैं. उनके अफेयर भी रह चुके हैं. यहां हम आपको तीन स्टार्स के बारे में बताएंगे जिन्हें रॉलिंस से पहले बैकी डेट कर चुकी हैं.

फिन बैलर

फिन बैलर WWE के टॉप स्टार्स में से एक हैं. मौजूदा समय में उनके दिन रिंग में अच्छे नहीं चल रहे हैं. हाल ही में उन्हें जजमेंट डे ग्रुप से धोखा मिला है. बैलर और बैकी लिंच दोनों आयरलैंड के हैं. दोनों ने शुरुआत में साथ में खूब काम किया. लिंच का पहला प्यार बैलर ही थे. ये बात लिंच अपनी किताब में भी बता चुकी है. बैलर ने ही बैकी को ट्रेनिंग दी थी. रेसलिंग के लिए बैलर पहले जापान गए और बैकी ने भी अमेरिका में दस्तक दी. इसके बाद दोनों का रिलेशन खत्म हो गया था.

ये भी पढ़ें:-WWE में WrestleMania 42 से पहले बड़ा धोखा, हथोड़े और कुर्सी से फेमस रेसलर को उसके 4 साथियों ने जमकर पीटा

ल्यूक सेंडर्स

ल्यूक सेंडर्स बहुत बड़े UFC फाइटर हैं. 2016 में बैकी लिंच और सेंडर्स का रिश्ता काफी चर्चा में आया था. दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया 2018 में दोनों अलग हो गए थे. एक वक्त इनके रिलेशन को देखकर लगा था कि शादी भी होगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. इन दोनों के रिलेशन के बीच में करियर आ गया था. दोनों ने आपसी सहमति से ही अलग होने का निर्णय लिया था. अगर उस समय बैकी की शादी सेंडर्स से हो जाती, तो शायद वो WWE की बड़े स्टार नहीं बन पातीं.

जैफ डाई

जैफ डाई कॉमेडियन हैं. वो भी अपना बड़ा नाम बना चुके हैं. 2018 में ल्यूक सेंडर्स से अलग होने के बाद बैकी लिंच का रिलेशन जैफ डाई के साथ शुरू हुआ. दोनों बहुत जल्दी चर्चा में आ गए थे. इनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं. डाई और बैकी का रिलेशन ज्यादा लंबा नहीं चल पाया. जल्दी ही बैकी और डाई अलग हो गए थे.

ये भी पढ़ें:-WWE रिंग में एक साथ आएगा Roman Reigns और Brock Lesnar का तूफान, WrestleMania से पहले इस शो में मचेगा गदर!

First published on: Mar 10, 2026 02:50 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.