WWE रिंग में एक साथ आएगा Roman Reigns और Brock Lesnar का तूफान, WrestleMania से पहले इस शो में मचेगा गदर!

WWE में ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस का बहुत बड़ा नाम है. दोनों जब रिंग में आते हैं, तो बवाल होता है. कंपनी ने इनकी वापसी का ऐलान कर दिया है. बड़े शो में आकर दोनों जलवा दिखाने के लिए पूरी तरह से अब तैयार हैं.

WWE

रोमन रेंस-ब्रॉक लैसनर को लेकर बड़ा ऐलान

Roman Reigns & Brock Lesnar: WWE WrestleMania 42 को लेकर फैंस का उत्साह धीरे-धीरे बढ़ रहा है. वीकली शोज भी रोमांचक हो रहे हैं. Raw का अगले हफ्ते का एपिसोड बहुत ही जबरदस्त होने वाला है. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर वहां पर आएंगे. दोनों की वापसी का ऐलान कर दिया गया है. आप सभी जानते हैं कि रेंस और लैसनर का रेसलिंग की दुनिया में बड़ा नाम है. दोनों जब रिंग में आते हैं तो बवाल पक्का होता है. रेंस और लैसनर की वापसी के बारे में सुनकर उनके विरोधी भी सचेत हो गए होंगे.

विज्ञापन

WWE Raw में आएगा ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस का तूफान

रोमन रेंस की राइवलरी मौजूदा समय में सीएम पंक के साथ चल रही है. दोनों के बीच रेसलमेनिया 42 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच होने वाला है. रेंस ने 2026 का मेंस रॉयल रंबल मैच जीतकर पंक को अपने विरोधी के रूप में चुना. इनकी राइवलरी अब पर्सनल हो गई है. पिछले हफ्ते पंक ने कहा कि वो रेंस को उनके पिता के बगल में दफन करेंगे. रेंस इसके बाद काफी गुस्से में आ गए थे. अब रेंस अगले हफ्ते इसका बदला ले सकते हैं. हो सकता है कि वो पंक के ऊपर हमला कर दें. अगर ऐसा हुआ तो फिर मजा आ जाएगा.

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर भी रेसलमेनिया 42 का हिस्सा हैं. उनका बड़ा मैच होने वाला है. अभी तक उनके विरोधी का नाम सामने नहीं आया है. कुछ हफ्ते पहले लैसनर और पॉल हेमन ने रिंग में एंट्री की थी. वहां हेमन ने लैसनर की तरफ से रेसलमेनिया 42 के लिए ओपन चैलेंज दिया था. अभी तक किसी ने उनकी चुनौती को स्वीकार नहीं किया है. लैसनर अगले हफ्ते आएंगे तो फिर उन्हें मेगा इवेंट के लिए विरोधी मिल सकता है.

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर के ओपन चैलेंज का जवाब कौन देगा?

ब्रॉक लैसनर का अभी तक रेसलमेनिया 42 के लिए विरोधी तय नहीं हुआ है. रिपोर्ट्स में कई सुपरस्टार्स के नाम सामने आ रहे हैं. ओबा फेमी के साथ उनकी टक्कर हो सकती है. इसके अलावा एलए नाइट का नाम भी लिया जा रहा है. नाइट अगले हफ्ते उनकी चुनौती का जवाब दे सकते हैं. कहा ये भी जा रहा है कि लैसनर की टक्कर सैथ रॉलिंस से हो सकती है. रॉलिंस ने पिछले हफ्ते पॉल हेमन के ऊपर जानलेवा हमला किया था. अब देखना होगा कि लैसनर का अगला दुश्मन कौन होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ