---विज्ञापन---

WWE

WWE चैंपियन CM Punk से पहले इन 3 स्टार्स को डेट कर चुकी हैं AJ Lee, एक ने 2025 में संन्यास लेकर फैंस का तोड़ा दिल

रेसलिंग की दुनिया में एजे ली का बहुत बड़ा नाम है. WWE में रहते हुए उन्होंने खूब नाम कमाया. पिछले साल उन्होंने लंबे समय बाद वापसी की. आइए आपको बताते हैं कि सीएम पंक से पहले किन स्टार्स के साथ ली रिलेशन पर रह चुकी हैं.

Author Written By: Pankaj Joshi Updated: Feb 23, 2026 13:42
एजे ली ने इन स्टार्स को किया डेट

AJ Lee: WWE में एजे ली का बहुत बड़ा नाम है. 2009 में उन्होंने WWE मे कदम रखा. 2012 में वो मेन रोस्टर में आईं. इसके बाद उन्होंने बहुत अच्छी कहानियों पर काम किया. वुमेंस डिवीजन को उन्होंने उठाया. आज भी लोग उनकी तारीफ करते हैं. अप्रैल 2015 में उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया था. सितंबर 2025 में ली ने एक बार फिर कंपनी में वापसी की. ली ने 2014 में सीएम पंक के साथ शादी की थी. ली WWE की खूबसूरत महिलाओं में से एक हैं. पंक से पहले भी वो कुछ स्टार्स को डेट कर चुकी हैं. उनके अफेयर की चर्चा लगातार बनी रही थी. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने किन स्टार्स को डेट किया था.

जॉन सीना

जॉन सीना ने 2025 में रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया था. सीना का 23 साल का करियर जबरदस्त रहा. इस दौरान वो कई बार अपने अफेयर को लेकर भी चर्चा में रहे. सीना की शे शारियाटजदेह के साथ शादी हुई है. इससे पहले वो निका बैला के साथ रिलेशन में थे. सीना रियल लाइफ में एजे ली के साथ भी रिश्ते में रह चुके हैं. 2012 में ली और सीना ने एक-दूसरे को डेट किया था. ऑन-स्क्रीन भी दोनों साथ आए थे. ली और सीना का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया था. दोनों का बहुत जल्दी ब्रेकअप हो गया. वैसे ली और सीना को फैंस ने साथ में खूब पसंद किया था.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-Roman Reigns को WWE WrestleMania 42 में मिलेगा नया विरोधी!, 44 साल का रेसलर लेगा CM Punk की जगह?

---विज्ञापन---

जे लीथल

जे लीथल भी तगड़े रेसलर हैं. मौजूदा समय में वो AEW का हिस्सा हैं. उन्होंने TNA और रिंग ऑफ ऑनर में भी काम किया है. लीथल और एजे ली का रिश्ता भी रह चुका है. दोनों ने 2007 से 2009 तक एक-दूसरे को डेट किया. दोनों उस समय किसी बड़ी कंपनी का हिस्सा नहीं थे. इंडिपेंडेंट सर्किट में काम करते हुए इनका रिलेशन बना था. ली ने 2009 में ही WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था. इससे पहले उनका लीथल के साथ ब्रेकअप हो गया था.

ट्रेंट बरेटा

ट्रेंट बरेटा का भी रेसलिंग की दुनिया में बड़ा नाम है. वो AEW का हिस्सा हैं. बरेटा और एजे ली रिलेशन में रह चुके हैं. दोनों की कुछ तस्वीरें वायरल होने का बाद पता चला था. दोनों ने एक-दूसरे को एक साल तक डेट किया. 2012 में दोनों अलग हो गए थे. ली ने अपनी किताब में भी बरेटा के साथ रिश्ते का जिक्र किया था. एजे ने 2012 में ही WWE के मेन रोस्टर में एंट्री की थी.

ये भी पढ़ें:-इन 3 WWE स्टार्स को रहना होगा सावधान! Brock Lesnar इस हफ्ते Raw में वापसी के बाद कर सकते हैं तहस-नहस

First published on: Feb 23, 2026 01:42 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.