हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE की 3 खूबसूरत हसीनाएं जिनकी हाइट बेहद कम लेकिन फिर भी रिंग में गाड़ दिए झंडे

WWE में मौजूदा समय में विमेंस रोस्टर में टैलेंटेड स्टार्स की कमी नहीं है. कुछ छोटी महिलाओं ने भी अपने काम से खूब वाहवाही लूटी है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन
WWE

Shortest Female WWE Stars: WWE में अब विमेंस रेसलर्स को काफी सम्मान मिलता है. मेन रोस्टर में कई प्रतिभाएं अब सामने आ गई हैं. ट्रिपल एच इनकी बुकिंग मेन इवेंट में भी कर रहे हैं. विंस मैकमैहन के एरा में इस तरह की ज्यादा चीजें देखने को नहीं मिलती थीं. रोस्टर में कुछ लंबी महिलाएं है जिन्हें आकार की वजह से काफी फायदा मिला है. हालांकि, सफलता पाने के लिए ऐसा होना जरूरी भी नहीं है. WWE में कई विमेंस ऐसी हैं जिनका कद बहुत छोटा है. बावजूद इसके उन्होंने जबरदस्त काम कर सभी का दिल जीता है. यहां हम WWE की 3 तीन खूबसूरत हसीनाओं के बारे में बताएंगे जिनकी हाइट बेहद कम है लेकिन उन्होंने फिर भी रिंग में सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं.

निकी क्रॉस

साल 2016 में निकी क्रॉस ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था. इसके बाद उन्होंने NXT में काम किया. दिसंबर, 2018 में उनकी मेन रोस्टर में एंट्री हुई. निकी की हाइट 5 फुट है. शुरुआत में जब वह आई थीं तो कई लोगों ने उनके कद पर टिप्पणी की थी. तब लगा था कि शायद उनका WWE करियर अच्छा नहीं होगा लेकिन उन्होंने अपने काम से सभी का मुंह बंद करा दिया. उन्होंने अभी तक एक बार Raw विमेंस चैंपियनशिप, तीन बार विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप, ग्यारह बार WWE 24/7 चैंपियनशिप हासिल की है. 2021 में उन्होंने विमेंस मनी इन द बैंक लैडर मैच भी जीता था. मौजूदा समय में निकी वायट सिक्स ग्रुप का हिस्सा हैं.

रॉक्सन परेज़

रॉक्सन परेज़ 23 साल की हैं. बहुत कम समय में उन्होंने WWE में अपना बड़ा नाम बना लिया है. मौजूदा समय में वह Raw में जजमेंट डे का हिस्सा हैं. परेज़ की हाइट 5 फुट 1 इंच है. इसके बावजूद रिंग में अपने क्लासिक मूव्स के जरिए उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया है. परेज़ खुद से ज्यादा कद वाली महिला रेसलर्स को भी धूल चटा चुकी हैं. रॉक्सन का फ्यूचर में वर्ल्ड चैंपियन बनना तय है. अपने छोटे से करियर में परेज़ अभी तक एक बार WWE विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप, दो बार NXT विमेंस चैंपियनशिप और एक बार NXT विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीत चुकी हैं.

विज्ञापन

जेलिना वेगा

जेलिना वेगा ने 2017 में WWE NXT ब्रांड में डेब्यू किया था. इसके बाद से लगातार वह अच्छा काम कर रही हैं. शुरुआत में वेगा का प्रयोग कंपनी ने एक रेसलर के रूप में नहीं किया था. NXT में उन्होंने एंड्राडे को मैनेज किया था. मेन रोस्टर में जरूर उन्हें इन-रिंग रोल मिला. इसके लिए उन्होंने बहुत मेहनत की. विंस मैकमैहन को उनका कैरेक्टर भी पसंद आया. वेगा की हाइट भी 5 फुट 1 इंच है. ट्रिपल एच के एरा में वेगा ने कई शानदार मैच फैंस को दिए. उनके काम को देखकर कंपनी ने उन्हें तोहफा भी दिया. कुछ महीने पहले चेल्सी ग्रीन को हराकर उन्होंने विमेंस यूएस चैंपियनशिप जीती. फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वेगा आगे अच्छा काम करेंगी.

ये भी पढ़ें:-WWE का ये उभरता स्टार Roman Reigns के खिलाफ नहीं चाहता सिंगल्स मैच, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola