हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

3 कारण क्यों WrestleMania 42 में Brock Lesnar की WWE के 'दानव' के खिलाफ हार होनी चाहिए, क्या Triple H लेंगे बड़ा फैसला?

WWE WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला ओबा फेमी के साथ होने वाला है. Raw में दोनों के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान किया गया. कुछ कारणों से मुकाबले में लैसनर की हार होनी चाहिए. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन
WWE WrestleMania 42

Brock Lesnar: WWE WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर के मैच पर सभी की नजरें टिकी हैं. ओबा फेमी के साथ उनकी टक्कर होने वाली है. फैंस दोनों को लेकर काफी उत्साहित हैं. कंपनी ने फेमी को इस बार तगड़ा दिया है. एक तरह से कहा जाए तो वो अपने करियर का सबसे बड़ा मैच लड़े जा रहे हैं. फेमी ने Raw के एपिसोड में फेमी को उठाकर पटक दिया था. उस पल को देखकर फैंस बहुत खुश हो गए. खैर यहां हम तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों WrestleMania 42 में द बीस्ट की हार होनी चाहिए.

ब्रॉक लैसनर को हार से फर्क नहीं पड़ेगा

ब्रॉक लैसनर 48 साल के हैं. वो अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. उनके पास WWE में हासिल करने के लिए अब कुछ नहीं बचा है. फ्यूचर में जरूर उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा. लैसनर को मौजूदा समय हार और जीत से कोई फर्क नहीं पड़ता है. उनका काम है युवा रेसलर्स को आगे बढ़ाना. उनका फोकस सिर्फ ओबा फेमी को पुश देने का है. इस लिहाज से देखा जाए तो रेसलमेनिया 42 में उनकी हार होनी चाहिए. ट्रिपल एच जरूर उन्हें हार के लिए ही बुक करेंगे.

ये भी पढ़ें:-74 साल की उम्र में WWE दिग्गज ने दुनिया को कहा अलविदा, रेसलिंग जगत में दौड़ी शोक की लहर

विज्ञापन

ओबा फेमी को पुश देने के लिए

ओबा फेमी को अभी तक WWE ने खतरनाक मॉन्स्टर के रूप में दिखाया है. मेन रोस्टर में वो हारे नहीं हैं. कंपनी ने बता दिया है कि फेमी उनके फ्यूचर स्टार हैं. WWE ने इस वजह से ही उनका मैच ब्रॉक लैसनर के साथ बुक किया है. लैसनर को अगरे मुकाबले में जीत मिलती है, तो फिर फेमी का मोमेंटम खराब हो जाएगा. फेमी को आगे बढ़ाने के लिए मेगा इवेंट में उन्हें जीत के लिए बुक करना होगा. लैसनर की जीत से किसी को कोई फायदा नहीं होना वाला है. लैसनर अगर हारते हैं तो फेमी को फ्यूचर में इसका फायदा मिलेगा.

पासिंग द टॉर्च मोमेंट

समरस्लैम 2023 में कोडी रोड्स के खिलाफ हार के बाद ब्रॉक लैसनर का अलग अवतार देखने को मिला था. उन्होंने कोडी को हाथ उठाकर खूब जश्न मनाया और उनकी तारीफ की. इस पासिंग द टॉर्च मोमेंट को देखकर सभी खुश हो गए. आज कोडी को हर कोई जानता है. कुछ ऐसा ही ओबा फेमी के साथ भी हो सकता है. रेसलमेनिया जैसे स्टेज पर अगर लैसनर हार के बाद फेमी का हाथ ऊपर उठाएंगे, तो ये सभी के लिए गर्व का पल होगा. फेमी के करियर का ये सबसे खूबसूरत लम्हा होगा. इसके बाद उन्हें आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक पाएगा. इस वजह से भी लैसनर की मुकाबले में हार होनी चाहिए.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-WWE WrestleMania 42 में Seth Rollins का किसके साथ होगा मैच? रिपोर्ट में हुआ विरोधी का खुलासा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola