74 साल की उम्र में WWE दिग्गज ने दुनिया को कहा अलविदा, रेसलिंग जगत में दौड़ी शोक की लहर

WWE में इस समय रोड टू WrestleMania 42 चल रहा है. फैंस को बड़े सरप्राइज मिल रहे हैं. इस बीच एक दिग्गज ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. रेसलिंग जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं.

WWE

दिग्गज का हुआ निधन

WWE Legend: WWE में इस समय WrestleMania 42 की तैयारियां चल रही हैं. 18 और 19 अप्रैल को फैंस को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. इस बीच एक बुरी खबर सामने आ रही है. WWE और रेसलिंग जगत ने डेनिस कॉन्ड्रे के रूप में एक और दिग्गज को खो दिया है. इस न्यूज के बाद शोक की लहर दौड़ गई है. कॉन्ड्रे ने 74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा.

विज्ञापन

डेनिस कॉन्ड्रे ने किया जबरदस्त काम

डेनिस कॉन्ड्रे का रेसलिंग करियर जबरदस्त रहा. वो मिडनाइट एक्सप्रेस नाम की खतरनाक टैग टीम का हिस्सा थे. उनके साथ बॉबी ईटन भी थी. इस ग्रुप को जिम कॉर्नेट ने मैनेज किया था. मिडनाइट एक्सप्रेस ने 1980 के दशक में तगड़ा काम किया था. रॉक एन रोल एक्सप्रेस के साथ इनकी तगड़ी राइवलरी रही थी. इनके मुकाबले को आज भी याद किया जाता है. बुरी बात ये है कि मिडनाइट एक्सप्रेस को अभी तक हॉल ऑफ फेम में शामिल नहीं किया गया है. कॉन्ड्रे ने 1973 में प्रोफेशनल रेसलिंग की शुरुआत की थी. 2011 में उनका करियर खत्म हुआ. अपने करियर में उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल कीं. कॉन्ड्रे ने WWE और AEW सहित बड़ी कंपनियों में काम किया है. WCW में कॉन्ड्रे को कुछ समय के लिए पॉल हेमन ने भी मैनेज किया था.

विज्ञापन

AEW ने दिया ट्रिब्यूट

डेनिस कॉन्ड्रे के निधन पर AEW ने भी दुख जताया है. AEW ने खास संदेश साझा करते हुए कहा, “AEW और रेसलिंग वर्ल्ड दिग्गज मिडनाइट एक्सप्रेस के दो सदस्यों में से एक डेनिस कॉन्ड्रे के निधन पर शोक व्यक्त करता है. इस कठिन समय में हम उनके परिवार, मित्रों और फैंस के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं”.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-WWE WrestleMania 42 में Brock Lesnar के होने वाले भयंकर मैच का नतीजा हुआ लीक! द बीस्ट के फैंस के लिए बुरी खबर

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ