Brock Lesnar: WWE का SummerSlam बहुत ही तगड़ा इवेंट होता है. हर साल अगस्त के महीने में इसका आयोजन होता है. फैंस पूरे साल इसका बेसब्री से इंतजार करते हैं. इसमें टॉप रेसलर्स अपने एक्शन से सभी का मनोरंजन करते हैं. खैर SummerSlam 2026 भी जल्द होने वाला है, जहां पर ब्रॉक लैसनर भी कम्पीट करेंगे. उनका मैच ओबा फेमी के साथ तय किया गया है. लैसनर का SummerSlam में रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है. उन्हें कुछ ही रेसलर्स हरा पाए हैं. यहां हम आपको उन तीन मौजूदा स्टार्स के बारे में बताएंगे जो SummerSlam में लैसनर को धूल चटा चुके हैं.
रोमन रेंस
रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर की राइवलरी के बारे में आप सभी जानते हैं. दोनों एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन हैं. SummerSlam में लैसनर को रेंस दो बार हरा चुके हैं. 2018 में रेंस और लैसनर के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था. वहां पर रेंस ने बड़ी जीत लैसनर के खिलाफ हासिल की थी. इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला 2022 में भी हुआ था. अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए हुए लास्ट मैन स्टेंडिंग मैच काफी खतरनाक रहा था. वहां पर रेंस ने जीत दर्ज की थी. रेंस अभी वर्ल्ड चैंपियन भी हैं. उन्होंने लैसनर को हराकर बड़ा कारनाम किया है.
ये भी पढ़ें: SummerSlam 2026 से पहले दिग्गज के निधन से WWE में शोक की लहर, The Rock के दादा से सीखी थी रेसलिंग
सैथ रॉलिंस
सैथ रॉलिंस कंपनी के बड़े स्टार हैं. SummerSlam में वो भी ब्रॉक लैसनर को मात दे चुके हैं. 2019 में दोनों के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था. इस मैच में रॉलिंस ने तगड़ा प्रदर्शन किया था. लैसनर की उनके सामने बिल्कुल भी नहीं चली. रॉलिंस ने लैसनर को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की थी. रॉलिंस के करियर की ये सबसे बड़ी उपलब्धि थी. आप सभी जानते हैं कि द बीस्ट को हरा पाना काफी मुश्किल होता है. रॉलिंस ने लैसनर को धूल चटाकर बड़ा कारनामा किया.
कोडी रोड्स
2023 में कोडी रोड्स और ब्रॉक लैसनर के बीच भी खतरनाक राइवलरी रही थी. दोनों के तीन मैच हुए थे. SummerSlam में तीसरा मुकाबला हुआ था. दोनों स्टार्स ने वहां पर जबरदस्त एक्शन दिखाया. रोड्स ने मैच के अंतिम पलों में शानदार काम किया. अंत में रोड्स ने लैसनर को मात दी. मैच के बाद लैसनर ने कोडी के हाथ ऊपर कर उनके प्रति सम्मान जताया. कोडी के करियर की ये बहतु बड़ी जीत थी. वो कभी इसे भूल नहीं पाएंगे.
ये भी पढ़ें: Roman Reigns और Seth Rollins हैं अरबों के मालिक, जानिए WWE SummerSlam 2026 से पहले दोनों की नेटवर्थ
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
2 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
4 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
4 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
6 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
7 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
7 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
8 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
9 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
13 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines