हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Cody Rhodes के 3 करीबी जिनके ऊपर WWE SmackDown में इस हफ्ते Randy Orton कर सकते हैं जानलेवा हमला

WWE SmackDown में रैंडी ऑर्टन ने हील टर्न के बाद से कहर ढाया हुआ है. कोडी रोड्स के ऊपर उन्होंने हमला किया था. अब वो उनके चाहने वालों को निशाना बना रहे हैं. यहां हम कुछ स्टार्स के बारे में बताएंगे जिनके ऊपर ऑर्टन हमला कर सकते हैं.

विज्ञापन
WWE SmackDown में रैंडी ऑर्टन मचाएंगे बवाल

Randy Orton: WWE SmackDown में कुछ हफ्ते पहले रैंडी ऑर्टन ने कोडी रोड्स के ऊपर हील टर्न लिया था. अब वो कहर बरपा रहे हैं. पिछले हफ्ते उन्होंने मैट कार्डोना का हाथ तोड़ दिया. कोडी अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को ऑर्टन के खिलाफ रेसलमेनिया 42 में डिफेंड करने वाले हैं. इनकी राइवलरी जबरदस्त हो गई है. फैंस लंबे समय से ऑर्टन के हील टर्न की मांग कर रहे थे. खैर इस हफ्ते भी SmackDown में ऑर्टन बवाल मचाएंगे. यहां हम कोडी के तीन करीबी के बारे में बताएंगे जिन्हें इस बार ऑर्टन निशाना बना सकते हैं.

सैमी ज़ेन

आप सभी जानते हैं कि कोडी रोड्स और सैमी ज़ेन का रिश्ता हमेशा बढ़िया रहा है. सैमी कई बार कह चुके हैं कि वो कोडी के साथ हैं. दोनों के बीच बैकस्टेज सैगमेंट भी कंपनी द्वारा दिखाए गए हैं. रैंडी ऑर्टन इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में सैमी की धज्जियां उड़ा सकते हैं. सैमी और ऑर्टन का आमना-सामना होगा तो कड़वी बातचीत जरूर होगी. इसके बाद ऑर्टन बड़ा कदम उठाकर सैमी के ऊपर हमला कर उन्हें धराशाई कर सकते हैं. इस चीज की बहुत ज्यादा संभावनाएं लग रही हैं.

ये भी पढ़ें: WWE WrestleMania 42 से पहले Roman Reigns ने भरी हुंकार, विरोधी को हराकर चैंपियन बनने का किया दावा!

विज्ञापन

निक एल्डिस

निक एल्डि WWE SmackDown के जनरल मैनेजर है. वो सभी को संभालने में लगे रहते हैं. रैंडी ऑर्टन ने जब कोडी रोड्स के ऊपर हील टर्न लिया था, तब एल्डिस वहीं पर मौजूद थे. उन्होंने WWE ऑफिशियल्स के साथ आकर ऑर्टन को रोका था. एल्डिस और रैंडी के संबंध भी अच्छे नहीं रहे हैं. ऑर्टन कई मौकों पर एल्डिस को आरकेओ लगा चुके हैं. दूसरी तरफ एल्डिस का कोडी के साथ रिश्ता बहुत अच्छा है. दोनों एक-दूसरे के करीबी हैं. ऐसे में ऑर्टन अब एल्डिस के ऊपर कहर ढा सकते हैं.

मैट कार्डोना

मैट कार्डोना और कोडी रोड्स बहुत अच्छे दोस्त हैं. दोनों को कई बार साथ में भी देखा गया है. इस वजह से ही पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड में रैंडी ऑर्टन ने कार्डोना के ऊपर हमला किया था. कार्डोना की हालत खराब हो गई थी. इस हफ्ते वो बदले के मूड में होंगे. ऐसे में उनके ऊपर एक बार फिर अटैक हो सकता है. कार्डोना के ऊपर जानलेवा अटैक ऑर्टन कर सकते हैं. हो सकता है कि वहां पर कोडी भी आ जाएं. दोनों के बीच ब्रॉल हो सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 38 साल का रेसलर WWE में Brock Lesnar को करेगा रिटायर! द बीस्ट के अंतिम विरोधी को लेकर हुई भविष्यवाणी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola