हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

AEW के 3 बड़े स्टार्स जिन्हें Triple H ने WWE में लाकर फैंस को खुश करना चाहिए

WWE में काम कर चुके कुछ स्टार्स AEW में अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं. इनमें से कई ऐसे हैं जो WWE में दोबारा आना डिजर्व करते हैं. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन
WWE

WWE & AEW Stars: WWE द्वारा सालों से फैंस का मनोरंजन किया जा रहा है. कंपनी में काम कर कई दिग्गजों ने खूब कारनामे किए. 2019 में AEW की भी शुरुआत हुई. टोनी खान ने तगड़े जोश के साथ काम शुरू किया. सबसे बड़ी बात है कि उन्होंने रेसलर्स को बढ़िया पैसा दिया. आज AEW को WWE के प्रतिद्ंदी के रूप में जाना जाता है. WWE से निकाले गए कई रेसलर्स वहां पर जलवा दिखा रहे हैं. इतना ही नहीं कुछ तो खुद WWE छोड़कर टोनी खान के प्रमोशन में काम कर रहे हैं. यहां हम AEW के 3 बड़े स्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें ट्रिपल एच ने WWE में लाकर फैंस को खुश करना चाहिए.

डीन एंब्रोज

2019 में AEW में जाने से पहले WWE में डीन एंब्रोज ने जबरदस्त काम किया था. वह AEW में जॉन मोक्सली नाम से कार्य़ करते हैं. एंब्रोज ने रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के साथ द शील्ड में साथ काम किया. शील्ड ग्रुप की आज भी सराहना की जाती है. इसके एक बार फिर रीयूनियन के सपने फैंस देख रहे हैं. एंब्रोज की जड़ें WWE से जुड़ी हुई है. AEW में वह टॉप स्टार के रूप में काम कर रहे हैं. एंब्रोज एक बार फिर WWE में वापसी करने के पूरे हकदार हैं. ट्रिपल एच को जरूर उन्हें वापस लाने के बारे में सोचना चाहिए.

डेनियल ब्रायन

डेनियल ब्रायन को नाम WWE दिग्गजों की लिस्ट में आता है. 2010 से 2021 तक ब्रायन ने WWE में कई कारनामे किए. उनके यस चैंट्स को आज भी फैंस नहीं भूले हैं. कंपनी ने भी उन्हें हमेशा तगड़ा पुश दिया. ब्रायन ने पिछले कुछ सालों में AEW में भी अपनी छाप छोड़ी है. टोनी खान के प्रमोशन में वह वर्ल्ड चैंपियन भी बने. ब्रायन के पास रेसलिंग में हासिल करने को अब कुछ नहीं है. बस एक काम कर वह WWE फैंस को खुशी दे सकते हैं. उन्हें WWE में अपने अंतिम रन के लिए जरूर आना चाहिए. ट्रिपल एच को आगे जाकर उनसे बात करनी चाहिए और एक अच्छा कॉन्ट्रैक्ट पेश करना चाहिए.

विज्ञापन

क्रिस जैरिको

WWE में क्रिस जैरिको द्वारा किए गए कारनामों को भी कभी नहीं भूला जा सकता है. इस साल अप्रैल से वह टीवी से दूर चल रहे हैं. हाल ही में खबर सामने आई कि इस साल के अंत में उनका AEW के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो रहा है. यह भी कहा गया कि वर WWE में एंट्री कर सकते हैं. इस बात के संकेत खुद जैरिको ने भी दिए. जैरिको WWE में अपना अंतिम रन डिजर्व करते हैं. जैरिको को WWE में आकर कुछ ड्रीम मैच लड़ने चाहिए और फिर हॉल ऑफ फेम में शामिल होना चाहिए.

ये भी पढ़ें:-WWE के 3 मौजूदा फेमस स्टार्स जिनके साथ भारतीय दिग्गज The Great Khali के ड्रीम मैच तोड़ सकते हैं सारे रिकॉर्ड

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola