Paris Olympics 2024 Vinesh Phogat: पेरिस ओलंपिक 2024 में 50 किग्रा महिला फ्री स्टाइल रेसलिंग में इस बार विनेश फोगाट फाइनल तक पहुंच गई थीं। ये पहली बार था जब विनेश ने फाइनल में जगह बनाई हो। लेकिन वो फाइनल मुकाबला खेल नहीं पाई। फाइनल से पहले विनेश का 100 ग्राम वजन बढ़ गया था, जिसके बाद उनको फाइनल खेलने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया।
इसके साथ ही विनेश और भारत के गोल्ड मोडल जीतने का सपना भी टूट गया। इसके बाद से पूरा देश विनेश फोगाट को सहानुभूति दे रहा है। लेकिन विनेश को सहानुभूति देते-देते क्या हम दूसरी महिला पहलवान शिवानी पंवार के दर्द की कहानी को अनदेखा कर गए। चलिए आपको बताते हैं शिवानी के दर्द की कहानी..
ओलंपिक नहीं जा सकी शिवानी
मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल क्षेत्र छिंदवाड़ा के गांव उमरेठ की रहने वाली शिवानी की कहानी विनेश फोगाट की सहानुभूति में छिप गई है। एशियन चैंपियनशिप में 50 किग्रा में शिवानी ने तीन बार की विश्व चैंपियनशिप खिलाड़ी को हराया था। लेकिन शिवानी 50 किग्रा में पेरिस ओलंपिक नहीं जा सकीं और शिवानी की बजाय विनेश फोगाट को 50 किग्रा में भारत का प्रतिनिधित्व मिला। जिसके चलते शिवानी की कहानी गुमनाम बनकर रह गई।
ये भी पढ़ें:- Paris Olympics 2024: कुश्ती में अब इस पहलवान से उम्मीद, यहां देखें आज का पूरा शेड्यूल
विनेश को लेकर शिवानी का बयान
पटियाला में जब ओलंपिक क्वालिफिकेशन के ट्रायल्स हुए तो अंतरराष्ट्रीय कुश्ती संघ के नियम के मुताबिक पहलवान किसी एक वजन वर्ग में ही खेल सकता है लेकिन यहां विनेश को 50 किग्रा और 53 किग्रा में खिलाया गया। उनके एक मुकाबले के लिए 4 घंटे रोक दिए गए तो मैंने इसका विरोध करते हुए कहां अगर आगे ऐसे ही चलता रहा तो मैं कुश्ती छोड़ दूंगी। शिवानी का कहना है कि मैं किसी पहलवान के खिलाफ नहीं हूं लेकिन नियमों का पालन होना चाहिए।
ये भी पढ़ें:- Paris Olympics 2024: नीरज ने 6 में से बस एक थ्रो किया था सही, फिर भी जीत गए सिल्वर मेडल
संबंधित खबरें
इंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
14 mins agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
24 mins agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
51 mins agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
1 hr ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
1 hr ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
2 hrs agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा से किया वादा पूरा, डायलॉग से मचाया धमाल
2 hrs agoजडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, यानसन बने नंबर-1 टेस्ट बॉलर और ऑलराउंडर
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines