IND vs NZ Final 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. भारतीय टीम तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी अपने नाम करने की नियत से उतरने वाली है, जबकि न्यूजीलैंड पहला खिताब जीतने की तलाश में होगी. भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्या आईसीसी ने भारत के लिए हमेशा पनौती साबित होने वाला अंपायर का ऐलान किया है. आइए जानते हैं.
टेंशन में थे भारतीय फैंस
दरअसल, टी-20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल्स के भारतीय फैंस को ये डर सता रहा था कि कहीं आईसीसी रिचर्ड केटलब्रा को मैदानी अंपायर न घोषित कर दे. क्योंकि वह भारत के लिए अनलकी रहे हैं. रिचर्ड कैटलब्रा की अंपायरिंग के दौरान भारत ने आईसीसी के कई बड़े नॉकआउट मुकाबले गंवाए हैं. उनके अंपायर रहते हुए भारत को 2014 टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद वनडे विश्व कप 2015 में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल से हार का सामना करना पड़ा.
टी-20 वर्ल्ड कप 2016 में भारत को सेमीफाइनल मैच वेस्टइंडीज से हारना पड़ा. इसके अलावा साल 2017 में पाकिस्तान ने खिताबी मैच में भारत को हराया. 2019 वनडे विश्व कप सेमीफाइनल में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. वहीं, वनडे विश्व कप 2023 में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा.
ये भी पढ़ें: काली या लाल, किस रंग की मिट्टी से बनी है अहमदाबाद की पिच? टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले मिल गया इशारा
आईसीसी ने दी खुशखबरी
अंपायर रिचर्ड कैटलब्रा भारत के लिए नॉकआउट मुकाबले में अनलकी रहे हैं, लेकिन अब आईसीसी ने भारतीय फैंस को खुशखबरी दी है. आईसीसी ने रिचर्ड कैटलब्रा को फाइनल के लिए नहीं चुना है, बल्कि मैदान पर अंपायर के लिए रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ को चुना है. इसके अलावा थर्ड अंपायर अल्लाहुद्दीन पालेकर, फोर्थ अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक और मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को चुना गया है.
आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल – भारत बनाम न्यूजीलैंड
मैदान पर अंपायर: रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ.
थर्ड अंपायर: अल्लाहुद्दीन पालेकर.
चौथे अंपायर: एड्रियन होल्डस्टॉक.
मैच रेफरी: एंडी पायक्रॉफ्ट.










